Type Here to Get Search Results !

जल्द ही रिलीज होगा PUBG Mobile जैसा बैटल रॉयल गेम Super People Mobile | जानिए PUBG Mobile का अल्टरनेटिव Super People Mobile कब रिलीज होगा

जानिए PUBG Mobile का अल्टरनेटिव Super People Mobile कब रिलीज होगा

Image via: Wonder Games

PUBG Mobile एक ऐसा गेम है जिसने इंडिया में ईस्पोर्ट्स और गेमिंग कम्युनिटी को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, हालांकि PUBG Mobile के इंडिया में बैन हो जाने के बाद इंडियन गेमिंग कम्युनिटी की वृद्धि थोड़ी धीमी हो गई है लेकिन अब बहुत जल्द इंडियन गेमिंग कम्युनिटी की वृद्धि में तेजी आ सकती है क्योंकि जल्दी ही PUBG Mobile की अल्टरनेटिव गेम Super People Mobile रिलीज होने वाली है।


अगर आप PC गेमिंग से जुड़ी खबरों को फॉलो करते हो तो आप Super People गेम के बारे में जरूर जानते होंगे लेकिन अगर आप Super People गेम के बारे में नहीं जानते तो हम आपको बता देते हैं, Super People एक बैटल रॉयल गेम है जिसमे आपको लगभग वह सभी फीचर्स देखने को मिल जाते है जो फीचर्स PUBG या PUBG Mobile में देखने को मिलते है। ठीक PUBG की तरह ही Super People गेम को भी PC और Mobile दोनो प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। अगर डेवलपर ओर पब्लिशर की बात करे तो Super People गेम को डिवेलप करने का काम Wonder People ने किया है और पब्लिश करने का काम Wonder Games ने किया है। 

इसे भी पढ़े: Underworld Gang Wars Expected Release Date

फरवरी 2022 में Super People के पहले क्लोज बीटा को PC के लिए जारी किया गया था जिसमे तकरीबन 4.3 मिलियन लोगों ने भाग लिया था। पहले बीटा टेस्ट के बाद गेम का दूसरा बीटा टेस्ट अगस्त 2022 में जारी किया गया था और फिर अक्टूबर 2022 में गेम के अर्ली एक्सेस को जारी कर दिया गया था। 

PC में रिलीज होने के बाद अब बहुत जल्द Super People गेम मोबाइल डिवाइस के लिए भी रिलीज होनेवाली है क्योंकि हालही में Super People के Mobile वर्जन को किसी अज्ञात गेम स्टोर में लिस्ट किया गया है जिसकी इमेज आप नीचे देख सकते हो।


इसे भी पढ़े: Crushed सीजन 2 रिव्यू

फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी निकलकर नही आयी है की Super People Mobile को किस गेम स्टोर में लिस्ट किया गया है और Super People Mobile कब तक रिलीज होगा लेकिन इतना तो तै है की अब Super People Mobile की एंट्री बहुत जल्द होने वाली है। 


अगर आप Super People Mobile को लेकर उत्साहित हो और Super People Mobile से जुड़ी आगामी खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हो तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.