PC की पॉपुलर गेम Slime Rancher अब मोबाइल पर भी आने जा रही है
![]() |
| Image via: epicgames |
Slime Rancher एक फर्स्ट पर्सन सैंडबॉक्स एडवेंचर गेम है जिसे कंप्यूटर और एक्सबॉक्स वन के लिए 2 अगस्त 2017 में रिलीज किया गया था। यह गेम बहुत ही कलरफुल और खूबसूरत थी और गेम में मौजूद एक्सप्लोरेशन का एलिमेंट लोगो को बहुत ही ज्यादा पसंद आया जिस कारण से यह गेम बहुत ज्यादा पॉपुलर हुई।
बाद में इस गेम को प्लेस्टेशन 4 और निंटेंडो स्विच पर भी लॉन्च किया गया। अब यह Slime Rancher गेम की लोकप्रियता ही है की आज कंप्यूटर पर रिलीज होने के इतने सालों के बाद इस गेम को मोबाइल पर रिलीज किया जा रहा है।
Slime Rancher गेम को मोबाइल पर रिलीज करने का जिम्मा Playdigious नामक एक गेम डेवलपर कंपनी ने लिया है। Playdigious एक फ्रांस की कंपनी है जिसने अभी तक Northgard, Dead Cells, Skul और ऐसे ही कई सारे पॉपुलर गेम दिए है और अब यह कंपनी बहुत जल्द Slime Rancher को भी एंड्रॉयड और आईओएस के लिए लॉन्च करेगी।
अगर बात करें Slime Rancher गेम के बारे में तो Slime Rancher एक तरह की सिमुलेशन गेम है जिसमे आपको एक अलग प्लैनेट देखने को मिलेगा। इस गेम की कहानी Beatrix LeBeau नाम की एक युवा रेंचर की है जिसने धरती से हजारों प्रकाशवर्ष दूर बने एक एलियन प्लैनेट पर अपना बसेरा बसाया है।
Beatrix LeBeau के रूप में आप उस एलियन वर्ल्ड को एक्सप्लोर कर सकते हैं और बहुत ही ज्यादा क्यूट दिखने वाले स्लाइम को अपने वैकपैक जिसे हम वैक्यूम वाली गन भी कह सकते है उससे पकड़ कर उन्हे अपना पालतू बना सकते है।
यह स्लाईम आपको जंगलों में देखने को मिल जाएंगे, लेकिन पकड़ने से पहले आपका यह जानना उचित रहेगा की हर स्लाइम अलग होता है और उन सभी की अलग अलग पसंद और नापसंद होती है जिसका आपको खयाल रखना पड़ेगा।
इस गेम में आप अलग अलग रिसोर्स गैदर कर सकते है, फार्मिंग कर सकते है, खजाने खोज सकते है, अपने घर को सजा सकते है और इनके अलावा भी बहुत सारी गतिविधि कर सकते है।
कुलमिलाकर Slime Rancher एक बहुत ही ज्यादा जबरदस्त एडवेंचर गेम है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
Can't wait for you to meet Gordo Slimes on May 26th. They eat a lot but they are... full of surprises! #ScreenshotSaturday #SlimeRancher pic.twitter.com/6dhrX359ET
— Playdigious (@Playdigious) April 25, 2026
क्या आप Slime Rancher गेम को लेकर उत्साहित है? आप अपनी राय नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

