Type Here to Get Search Results !

जिस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म्स ने नहीं खरीदा, रिलीज़ के बाद वही Hanuman Ansh बनी चर्चा का विषय

जिस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म्स ने नहीं खरीदा, रिलीज़ के बाद वही Hanuman Ansh बनी चर्चा का विषय

जिस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म्स ने नहीं खरीदा, रिलीज़ के बाद वही Hanuman Ansh बनी चर्चा का विषय
Image via: mensutrapro

फिलहाल 2 करोड़ के बजट में बनी Hanuman Ansh फिल्म बवाल काट रही है और ऐसा कलेक्शन कर रही है की बॉलीवुड वाले और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनो एक साथ शर्मा जाए। एक पॉपुलर वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक अबतक Hanuman Ansh ने 97.77 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 82.88 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन आ रहा है उससे लग रहा है की यह फिल्म 125 करोड़ तक पहुंच सकती है जोकि एक जादू ही है लेकिन हमे यह जादू देखने को ना मिलता अगर OTT प्लेटफॉर्म्स ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले खरीद लिया होता।

दरअसल Hanuman Ansh फिल्म की सक्सेस के बाद इस फील। के डायरेक्टर Dr. Vishal Chaturvedi कई सारे प्लेटफार्म पर जाकर इंटरव्यू दे रहे थे और उन्हीं इंटरव्यू के दौरान Vishal ने बताया की पहले वो इस फिल्म को OTT पर रिलीज करना चाहते थे और इसी कारण से वो एक नामांकित OTT प्लेटफार्म के पास भी गए थे और Vishal ने उन्हे अपनी फिल्म की कहानी भी सुनाई लेकिन OTT प्लेटफार्म के मैनेजमेंट ने उनकी फिल्म को यह कहकर रिजेक्ट कर दिया की उनकी फिल्म का इंटरनेशनल रेलीवेंस नही है। 


Vishal ने इंटरव्यू में कहा की रिजेक्शन कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि फिल्म बनाने वालों को रिजेक्शन मिलता ही है लेकिन OTT प्लेटफार्म के मैनेजमेंट ने उन्हे जिस तरह से जवाब दिया और जिस तरह की टोन में वे बात कर रहे थे उसमे एरोगेंस था यानी इगो था। Vishal के मुताबिक OTT प्लेटफार्म के मैनेजमेंट के दिमाग में कचरा भरा हुआ था और इसी कारण से वे Vishal से एरोगेंस भरी टोन में बात कर रहे थे। रिजेक्शन मिलने के बाद Vishal ने फैसला किया की अब वे इस फिल्म को सीधे थिएटर में रिलीज करेंगे, और वो कहते है ना की “मन का हो तो अच्छा, न हो तो और भी अच्छा” Vishal के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, शायद ये भगवान की और Neem Karoli Baba की ही इच्छा थी की यह फिल्म थिएटर में रिलीज हो और इतिहास रच दें, और हुआ भी ठीक वैसा ही।

Vishal ने यह तो उजागर नही किया की वो कौनसा OTT प्लेटफार्म था लेकिन इतना जरूर है की जो भी हुआ वो अच्छा ही हुआ, अगर OTT प्लेटफार्म के मैनेजमेंट ने फिल्म खरीद ली होती तो आज शायद हमे इस फिल्म को लेकर जो क्रेज देखने को मिल रहा ही वो देखने को ना मिलता।


इस पूरे किस्से को लेकर आपके विचार क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.