Type Here to Get Search Results !

यह नई आरपीजी एनीमे गेम भारत में छा गई है, लोग कर रहे है ग्राफिक्स की तारीफ

यह नई आरपीजी एनीमे गेम भारत में छा गई है, लोग कर रहे है ग्राफिक्स की तारीफ

NTE: Neverness to Everness
Image via: Hotta Studio

24 अप्रैल 2026 वह दिन था जब NTE: Neverness to Everness गेम एंड्रॉयड, आईओएस, पीसी, और प्लेस्टेशन 5 पर रिलीज हुई थी और रिलीज होने के बाद लोग इस गेम के दीवाने हो गए।


Neverness to Everness एक चाइनीज गेम है जिसे Hotta Studio नामक गेम डेवलपमेंट स्टूडियो ने डेवलप किया है। इस गेम का छोटा नाम NTE है जोकि अभी गेमर के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। NTE एक आरपीजी गेम है जिसमे आपको एक विशाल ओपन वर्ल्ड मैप देखने को मिल जाएगा। इस गेम का कॉन्सेप्ट थोड़ा सा GTA से मिलता है क्योंकि ठीक GTA की तरह इस गेम में भी आप अलग अलग व्हीकल चला सकते है, शहर में घूम सकते है, मिशन पूरे कर सकते है, और अन्य ढेर सारी एक्टिविटी कर सकते है।


इस गेम की सबसे बड़ी खासियत इसके बहुत ही ज्यादा खूबसूरत ग्राफिक्स है जिसे बहुत ही ऑप्टिमाइज किया गया है। गेम की दुनिया एनिमे स्टाइल है जोकि दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर है। इस गेम के सुंदर ग्राफिक्स का कारण इसका गेमिंग इंजन है क्योंकि इस गेम को मोस्ट पॉपुलर Unreal Engine 5 पर बनाया गया है।


इस गेम में सिंगल प्लेयर के साथ साथ मल्टीप्लेयर का भी ऑप्शन दिया गया है जोकि सोने पर सुहागा है। गेम के रिलीज होने से पहले ही इसकी अच्छी खासी हाइप बन चुकी थी क्योंकि मोबाइल गेमिंग से जुड़े लगभग हर यूट्यूबर और स्ट्रिमर इसी गेम के बारे मे बात कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे। जिस तरह से गेम की हाइप बिल्ड की जा रही थी उससे लग रहा था की डेवलपर ने गेम के प्रमोशन के लिए यूट्यूबर और स्ट्रीमर को अच्छे खासे पैसे दिए होंगे, जिसमे मेरे हिसाबसे कोई गलत बात नही है क्योंकि प्रमोशन तो हर कोई करता है और यह गेम अच्छी भी है जोकि इस तरह की हाइप डिजर्व करती।


इस गेम की हाइप इंडिया में भी बहुत ज्यादा है क्योंकि बहुत सारे इंडियन यूट्यूबर गेम के रिलीज होने से पहले ही इसे प्रमोट करना चालू कर दिया था और अब जब गेम रिलीज हो गई है तो इंटरनेट पर इसके ही चर्चे चल रहे है।

गेम के रिलीज होने के महज कुछ दिनों में ही गूगल प्लेस्टोर पर इसके 1 मिलियन प्लस डाउनलोड हो चुके है, यह आंकडे गेम की सफलता को दर्शाते है। 

क्या आपने NTE: Neverness to Everness गेम को ट्राई किया है? इस गेम को लेकर अपने विचार आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.