Hanuman Ansh फिल्म ने बॉलीवुड के धागे खोल दिए, 2 करोड़ में बनी फिल्म ने अब तक 85.97 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है
![]() |
| Image via: mensutrapro |
ऐसी फिल्में बहुत कम होती है जोकि कम बजट में बनी होने के बावजूद और बिना किसी स्टार पावर के भी बॉक्स ऑफिस पर धागे खोल देने वाली कमाई करें। इस आर्टिकल में हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में जानने वाले है जिसका नाम Hanuman Ansh है।
Hanuman Ansh फिल्म के राइटर और डायरेक्टर Dr. Vishal Chaturvedi है जिन्होंने अपनी इस फिल्म को अपनी ही किताब Divine Detour: That Changed My Life से प्रेरित होकर बनाया है। Divine Detour: That Changed My Life बुक Neem Karoli Baba के जीवन पर लिखी गई है जोकि भारत के फेमस और महान संत थे। Vishal ने Hanuman Ansh फिल्म में Neem Karoli Baba जा जीवन चरित्र और उनके चमत्कारों को दिखाया है। सिर्फ उतना ही नहीं Vishal ने यह भी बखूबी दिखाया है की Neem Karoli Baba की अपने इष्ट हनुमान जी हमराज और भगवान राम के प्रति कितनी ज्यादा आस्था और श्रद्धा थी।
Vishal ने बहुत ही ज्यादा मेहनत और लगन से इस फिल्म को बनाया था, हालांकि फिल्म का बजट सिर्फ 2 करोड़ ही था लेकिन वो कहते है ना की अगर आप सच्ची लगन से और ईमानदारी से अपना काम करें तो आपको उसका फल जरूर मिलता है और ऐसा ही कुछ हमे Vishal के साथ होते हुए दिखा। जब फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब अपने पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन केवल 10 लाख का किया था, और अपने पहले वीक में केवल 1 करोड़ 8 लाख ही कमाए थे लेकिन फिर एक जादू हुआ और फिल्म का कलेक्शन किसी रॉकेट की तरह ऊपर जाने लगा। अपने चौथे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 61 करोड़ था जोकि किसी चमत्कार से कम नहीं था। लोगों को यह फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई की सिर्फ वर्ड ऑफ माउथ से ही फिल्म ने 1 करोड़ से 61 करोड़ का आंकड़ा तै कर लिया।
![]() |
| Image via: sacnilk |
हम आपको बतादें की यह फिल्म अभी रुकी नहीं है, अभी तो यह फिल्म चल ही रही है और सोने पर सुहागा Hombale Films ने Hanuman Ansh को इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए यह घोषणा कर दी है की वे Hombale Overseas के जरिए Hanuman Ansh फिल्म को वर्ल्डवाइड 11 सितंबर 2026 को रिलीज करेंगे। Hombale Films के द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज किए जाने के बाद इस फिल्म को काफी ज्यादा बूस्ट मिलेगा और शायद यह फिल्म 150 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।
𝐀 𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐫𝐨𝐨𝐭𝐞𝐝 𝐢𝐧 𝐟𝐚𝐢𝐭𝐡. 𝐀 𝐣𝐨𝐮𝐫𝐧𝐞𝐲 𝐛𝐞𝐲𝐨𝐧𝐝 𝐛𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫𝐬. 🌍🙏
— Hombale Films (@hombalefilms) September 3, 2026
We, @hombalefilms, are proud to take #HanumanAnsh to international audiences through @HombaleOverseas.
The spiritual journey of Maharaj-ji reaches the world, as @HanumanAnsh arrives… pic.twitter.com/CkhgnVTcEp
यह बहुत ही रोचक बात है की Hanuman Ansh फिल्म को सुपरस्टार Yash की Toxic फिल्म से कड़ा कंपटीशन मिल रहा था उसके बावजूद Hanuman Ansh ने बाजी मार ली और Toxic की हालत बहुत ही ज्यादा खराब चल रही है।
Hanuman Ansh फिल्म की सफलता बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक तमाचा है की अगर कम बजट में बिना किसी स्टार पावर के भी अच्छी फिल्म बनाई जाए तो लोग उस फिल्म को पसंद करते है और ब्लॉकबस्टर भी बना देते हैं।
आज बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री करोड़ों रुपए की फिल्में बना रहे है और यह सोच रहे है की अगर फिल्म का बजट ज्यादा होगा तो लोगों के बीच फिल्म की हाइप बन जाएगी और उसी हाइप के कारण लोग फिल्म देखने आएंगे लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है, आज Yash की हाई बजट वाली Toxic पीट रही है और सिर्फ 2 करोड़ में बनी Hanuman Ansh फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।
इस पूरे मामले को लेकर आपके विचार क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


