क्या Toxic फिल्म की टीम भी अब Toxic हो गई है? फिल्म को खराब बताने पर यूट्यूबर को दी लीगल नोटिस
![]() |
| Image via: mensutrapro |
आजकल पैड रिव्यू का जमाना है यानी की यूट्यूब पर फिल्मों का रिव्यू देने वाले या फिर दूसरे पॉपुलर प्लेटफार्म पर फिल्मों का रिव्यू करने वाले लोगों को पैसे देकर फिल्मों की जूठी तारीफे करवाई जाती है फिर चाहे वह फिल्म कितनी भी बेकार क्यों ना हो। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते है जोकि इस जाल में नही फसते और फिल्मों का ईमानदारी से रिव्यू करते है यानी की अगर उन्हे फिल्म बुरी लगे तो वह खुलकर फिल्म की आलोचना करते है लेकिन फिर उन ईमानदार लोगों को फिल्म की टीम लीगल नोटिस दे देती है जिससे रिव्यू करने वाले पर्सन को मुश्किलें झेलनी पड़ती है।
कुछ इसी से मिलती-जुलती घटना यूट्यूब पर फिल्मों का रिव्यू देने वाले यूट्यूबर Suraj Kumar के साथ हुई है। दरअसल हाल ही में कन्नडा सिनेमा के हाईएस्ट पैड एक्टर Yash की Toxic फिल्म रिलीज हुई और Suraj Kumar ने यह फिल्म देखी लेकिन उन्हे यह फिल्म पसंद नहीं आई तो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस फिल्म का रिव्यू दिया और फिल्म को खराब बताया और उसी बात पर Toxic फिल्म की टीम की तरफसे उन्हे लीगल नोटिस दिया गया।
![]() |
| Image via: @SurajKumarReview/Youtube |
हालांकि यूट्यूब पर कई सारी दूसरी चैनल ने Toxic का नेगेटिव रिव्यू दिया है पर उन्हे वह लीगल नोटिस क्यों नही आई? इस सवाल का जवाब भी हमे Suraj Kumar के रीसेंट यूट्यूब वीडियो को देखकर मिलता है जिसे हमने नीचे एंबेड किया है।
दरअसल कुछ टाइम पहले Toxic फिल्म की टीम ने बैंगलोर में Toxic फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट ऑर्गेनाइज किया था जिसमे Suraj Kumar को भी इनवाइट किया गया था। अब अमूमन इन इवेंट में फिल्म रिव्यू करने वाले क्रिएटर को इसी लिए इनवाइट किया जाता है ताकि वे फिल्म के बारे में अच्छी चीजें बोलें। इन इवेंट में जाकर क्रिएटर की भी पॉपुलैरिटी बूस्ट होती है और उन्हें स्पेशल भी फील होता है यानी की इन इवेंट से फिल्म को भी फायदा होता है और रिव्यू देने वाले क्रिएटर को भी लेकिन Suraj Kumar जैसे कुछ क्रिएटर ऐसे भी होते है जोकि ऑनेस्ट होते है और वह इस चीज की परवाह नही करते की उन्हे इवेंट में बुलाया गया था तो वो फिल्म के बारे में नेगेटिव नही बोल सकते।
बस यही थी पूरी कहानी की कैसे Toxic फिल्म की टीम के द्वारा Suraj Kumar को लीगल नोटिस दी गई जब की अपनी पसंद और नापसंद बताने का अधिकार तो सब का होता है।
इस पूरे मामले में आपके विचार क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं। अगर आप ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


