Type Here to Get Search Results !

Albion Online के डेवलपर को अब शायद अपनी गलती समझ में आई है

Albion Online के डेवलपर को अब शायद अपनी गलती समझ में आई है

Albion Online के डेवलपर को अब शायद अपनी गलती समझ में आई है
Image via: Albion online 

अगर आप एक Albion Online प्लेयर है तो आपको पता ही होगा की इस गेम के पुराने सीईओ Robin Henkys ने इस गेम को काफी अच्छी तरीके से संभाल कर रखा था और उसकी लीडरशिप में गेम काफी अच्छी तरीके से ग्रो हो रही थी लेकिन फिर एक दिन Robin Henkys एक वीडियो में खुलासा करते है की वे अब Albion Online के सीईओ का पद छोड़ रहे है और तभी से गेम में ऐसे ऐसे बदलाव हुए है जोकि स्यादतर प्लेयर को पसंद नही आए।


Robin Henkys के सीईओ का पद छोड़ ने के बाद इस गेम को जैसे ग्रहण ही लग गया हो, क्योंकि Robin Henkys के बाद जो नई लीडरशिप आई उसने पहले तो सेफ जोन में आईपी कैप लगा दिया जिसके कारण ग्राइंडिंग का सारा मजा चला गया और गेम के पुराने खिलाड़ी गेम छोड़ कर चले गए क्योंकि अब उनके लिए गेम में कुछ ऐसा बचा ही नही था जिसके लिए ग्राइंडिंग की जाए। नए प्लेयर भी थोड़े दिन गेम खेलकर चले जाते और उनका भी सेम ही प्रॉब्लम था। 

आईपी कैप के बाद गेम में एक और खराब अपडेट आया फैक्शन रीडिजाइन का जिसमे सेफ जोन में ब्लैक जॉन की तरह ही टेरेटरी बनाई गई जिससे फैक्शन प्लेयर कैप्चर कर सकते है, अब यहां भी दाव उल्टा पड़ गया क्योंकि अब ब्लैक जॉन गिल्ड अपने मेम्बर्स को ट्रेन करने के लिए इन फैक्शन टेरेटरी का इस्तेमाल करने लगे जिससे सोलो प्लेयर जोकि ब्लैक जॉन गिल्ड की तरह डिस्कॉर्ड में नही जुड़े होते वो ब्लैक जॉन गिल्ड वाले फैक्शन से हारने लगे। जब नए प्लेयर और सोलो प्लेयर का शोषण होने लगा तो डेवलपर ने कुछ कदम उठाए लेकिन वो कभी काफी नही थे जिस कारण नए प्लेयर गेम में टिकते नही थे।

इन बुरे अपडेट के अलावा भी डेवलपर ने बहुत से गलत फैसले लिए जिससे सोलो प्लेयर को गेम खेलने का मोटीवेशन ही नही रहा जैसे की अब स्टेटिक डंजन में जब सोलो या दो प्लेयर फेम फार्मिंग के लिए जाते है तो बहुत कम फेम मिलता है, अगर 3 से ज्यादा प्लेयर हुए तोही ठीकठाक फेम मिलेगा। इसके अलावा फैक्शन में रीडिजाइन करके और सेफ जोन में आईपी कैप डालके डेवलपर ने सोलो फैक्शन प्वाइंट फार्मिंग को पूरी तरह खत्म कर दिया। सेफ जोन में आईपी कैप से पहले सोलो प्लेयर महीनों ग्राइंडिंग करके 8.4 सेट खरीदते थे और फिर फैक्शन वॉर को एंजॉय करते थे लेकिन आईपी कैप ने प्लेयर के 8.4 सेट को बेकार कर दिया क्योंकि वो उनका इस्तेमाल ब्लैक जॉन में तो कर नही सकते।


इन्ही सब कारणों से दिन प्रतिदिन गेम खेलने वाले प्लेयर की संख्या कम होने लगी और आज गेम की हालत बहुत खराब है। ऐसा लग रहा है की अब डेवलपर को अपने गलती का अहसास हो रहा है जिसका सबूत है डेवलप द्वारा किए जाने वाले सर्वे जिसमे डेवलपर अब कम्युनिटी की राय जानना चाहते है की कम्युनिटी गेम में क्या देखना चाहती है। ऐसा लग रहा है की अब डेवलपर अपनी मनमानी नहीं करेंगे और कम्युनिटी की सुनेंगे ताकि गेम को कम्युनिटी के हिसाबसे ढाला जा सके क्योंकि अंत में गेम को खेलना तो कम्युनिटी को ही है। 

जब डेवलपर ने सोल्जर आर्मर में इंस्टैंट हिल का फीचर एड किया था तो कम्युनिटी में बात उठने लगी की इससे सोल्जर आर्मर बहुत ज्यादा पावरफुल हो गया है जोकि गेम के बैलेंस को बिगाड़ देगा, कम्युनिटी की बात को सुनकर डेवलपर ने तुरंत उसपर रिएक्ट किया और नेक्स्ट अपडेट में सोल्जर आर्मर की हीलिंग को रिमूव कर दिया गया, यह घटना दर्शाती है की अब शायद Albion Online के डेवलपर सुधर गए है और कम्युनिटी की आवाज सुन रहे है।

इस मामले में आपका क्या मानना है? आप अपनी राय नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.