Type Here to Get Search Results !

कैसे Albion online का एक अपडेट उसके पतन का कारण बन सकता है या फिर कहें कि बन रहा है

कैसे Albion online का एक अपडेट उसके पतन का कारण बन सकता है या फिर कहें कि बन रहा है

Albion online Dead
Image via: Big Lips McGee/Youtube

Albion online एक फेंटेसी आरपीजी वीडियो गेम है जोकि साल 2017 में कंप्यूटर के लिए रिलीज की गई थी। गेम काफी जबरदस्त थी जिस कारण से कम समय में इस गेम ने अच्छा खासा प्लेयर बेस बना लिया जिसके बाद फिर गेम ग्रो होती गई और साल 2021 में इसे मोबाइल पर भी लॉन्च किया गया जोकि गेम के लिए सबसे बड़ा कदम साबित हुआ क्योंकि मोबाइल पर रिलीज होने से गेम का प्लेयर बेस पहले से कई जायदा बढ़ गया और जाहिर सी बात है की इससे डेवलपर का प्रॉफिट भी बढ़ गया।

Albion online Servers
Image via: Stillfront Group

सब कुछ अच्छा चल रहा था और डेवलपर ने गेम को स्मूथ बनाने के लिए 2 नए सर्वर भी एड किए जोकि यूरोपियन, और एशियन सर्वर थे। 2 नए सर्वर के एड होने के बाद गेम में टोटल 3 सर्वर हो गए थे जोकि अमेरिकन, यूरोपियन, और एशियन थे, इन तीन सर्वर के कारण दुनिया भर में इस गेम को खेलने वाले सभी प्लेयर को अच्छी पिंग मिलने लगी और गेम भी स्मूथ चलने लगा। 


गेम लगातार ग्रो कर रहा था और इसी बीच डेवलपर भी नए नए अपडेट लाते जा रहे थे लेकिन फिर जून 2025 को गेम में एक अपडेट आता है जोकि Abyssal Depths अपडेट था और उसी अपडेट में डेवलपर ने रॉयल कॉन्टिनेंट यानी की ब्लू और येलो जॉन जिस सेफ जॉन कहा जाता है उसमे आईपी कैप यानी की आइटम पावर कैप लगा दिया और वही से सबकुछ बदल गया।

जैसे की सेफ जोन में आईपी कैप लगा तो उसका सबसे पहला नेगेटिव असर उन प्लेयर पर पड़ा जोकि सिर्फ सेफ जोन में रहकर गेम खेलते थे ऑफ ग्राइंड करके हाईएंड गियर जैसे की 8.4 खरीद के एंडगेम को एंजॉय करते थे। अब उन सभी वेटरन प्लेयर के 8.4 सेट कबाड़ में बदल गए थे क्योंकि अब सेफ जोन में आईपी कैप के बाद 8.4 सेट की पावर महज 4.3 सेट जितनी रह गई थी क्योंकि आइटम पावर 1200 पर सेट कर दिया गया था जिसके कारण अगर कोई 8.4 मास्टरपीस सेट भी पहनता तो भी इसका आइटम पावर ज्यादा से ज्यादा 1300 तक जाता उससे ज्यादा नहीं। 

Image via: SwoleBenji/Youtube

Abyssal Depths अपडेट के बाद गेम में 8.4 सेट की कीमतों पर भारी असर पड़ा। अपडेट के बाद लोग तेजी से अपने 8.4 सेट बेचने लगे जिससे 8.4 सेट की कीमतें गिर गई। अब गेम में 8.4 सेट कम दिखने लगे क्योंकि आईपी कैप के बाद प्लेयर ने 8.4 सेट को सेफ जोन में पहनना बंध कर दिया क्योंकि कोई फायदा नही था और जाहिर सी बात है की कोई इतना महंगा सेट भला ब्लैक जॉन में क्योंही पहनेगा तो इसी कारण से अब ज्यादातर प्लेयर ने 8.4 सेट के लिए ग्राइंड करना बंध कर दिया और गेम का कोर एलिमेंट ग्राइंडिंग ही गेम से चला गया जिसके बाद वेटरन प्लेयर के पास गेम खेलने की कोई वजह नहीं रह गई थी जिस कारण से कई सारे वेटरन प्लेयर ने गेम को छोड़ दिया।

सिर्फ वेटरन ही नही पर अब गेम में आने वाले नए प्लेयर भी सिर्फ 4.3 सेट तक सीमित रहने लगे और थोड़े दिनों के बाद जब उनके पास ग्राइंडिग का कोई मोटीवेशन नही बचता तो वे गेम छोड़ देते। इस तरह डेवलपर ने ज्यादातर वेटरन प्लेयर को तो खो ही दिया पर साथ ही अब नए प्लेयर को भी लगातार खोते जा रहे है क्योंकि अब नए प्लेयर बस कुछ समय गेम में बिताते और फिर ऊबकर चले जाते है।

फिलहाल डेवलपर जिस तरह के अपडेट Albion online में ला रहे है उससे पता चलता है की वो थोड़े से कन्फ्यूज है की उन्हें गेम को किस दिशा में ले जाना है। अब Albion online एक आरपीजी गेम नही लग रही क्योंकि इस गेम में ग्राइंडिंग के ज्यादा एलिमेंट नही रह गए है, वो एंडलेस ग्राइंडिंग के एलिमेंट जोकि किसी भी आरपीजी गेम को जिंदा रखते है अब Albion online को छोड़कर चले गए है। 


Albion online के प्रमुख कॉन्टेंट क्रिएटर Mogdone ने Albion online गेम को छोड़ दिया है और अब उसकी यूट्यूब चैनल जोकि Albion online के लाइट डेडीकेटेड थी वो भी डेड पड़ी है। उसके अलावा गेम के एक और पॉपुलर क्रिएटर Equart ने भी हालही में गेम के पार्टनर प्रोग्राम को छोड़ दिया है। SwoleBenji जोकि अपने यूट्यूब चैनल पर पहले Albion online की कई सारी गाइड बनाते थे अब वो सिर्फ कभी कभार ही Albion online पर वीडियो बनाते है। 


जब भी गेम में नया अपडेट आता है तो साथ में ढेरों बग भी आते है जोकि दर्शाता है की अपडेट के बाद गेम की टेस्टिंग ठीक से नही की जा रही और इससे यह अनुमान भी लगाया जा सकता है की शायद डिवेलपर के पास स्टाफ कम है, क्योंकि गेम में कई बार कई बग ऐसे रह जाते है जिन्हे डेवलपर तुरंत ठीक नही करते, बल्कि नेक्स्ट पैच में ठीक करते है जिसमे बहुत समय लग जाता है। हालही में गेम में स्प्रिंग इवेंट आया था जिसमे प्लेयर ईस्टर एग कलेक्ट कर सकते थे पर गेम के मोबाइल वर्जन में एक बग आ गया था जिससे मोबाइल प्लेयर एग को वेनिटी मर्चेंट के पास रिडीम नही कर पा रहे थे, यह बग गेम में तबतक रहा जबतक इवेंट चलता रहा, यानी इवेंट के ऑलमोस्ट खतम होने के बाद इस बग को ठीक किया गया। 

यही सब बाते है जोकि इस और इशारा करती है की शायद Albion online में सबकुछ ठीक नही चल रहा। अगर आप भी यह गेम खेलते है तो इस टॉपिक को लेकर आपके क्या विचार हैं? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं। अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.