Type Here to Get Search Results !

Caravan SandWitch: एक एडवेंचर से भरा ऐसा मोबाइल गेम जिसमे आपको अपनी खोई हुई बहन की तलाश करनी है

Caravan SandWitch: एक एडवेंचर से भरा ऐसा मोबाइल गेम जिसमे आपको अपनी खोई हुई बहन की तलाश करनी है

Caravan SandWitch
Image via: Dear Villagers

Caravan SandWitch एक एडवेंचर कैटेगरी का Sci-Fi गेम है जिसमे आपका मुख्य और एकमात्र लक्ष्य होगा अपनी खोई हुई बहन को ढूंढना। इस खूबसूरत गेम को Studio Plane Toast नामक एक इंडी गेम डेवलपमेंट स्टूडियो ने डेवलप किया है और इस गेम को Dear Villagers और Plug In Digital ने लॉन्च किया है।

Caravan SandWitch
Image via: Dear Villagers

इस गेम की कहानी Cigalo नामक प्लेनेट पर आधारित है जोकि अब बहुत बुरी स्थिति में है क्योंकि यह प्लेनेट पहले हरा भरा और खूबसूरत हुआ करता था लेकिन अब यह प्लेनेट एक बड़े रेगिस्तान में बदल चुका है। प्लेनेट की यह हालत इस प्लेनेट पर रहने वाले लोगों ने की है क्योंकि लालच के कारण लोगों ने प्लेनेट का इतना ज्यादा शोषण कर लिया की प्लेनेट बंजर बन गया। 

Caravan SandWitch
Image via: Dear Villagers

अब इस बंजर प्लेनेट पर आपको अपनी वैन में घूमना है ऑफ अपनी खोई हुई बहन को ढूंढना है। यह एक अनोखा गेम है क्योंकि इस गेम में आपको कोई मारधाड़ देखने को नहीं मिलेगी, उसके अलावा गेम में समय की भी कोई पाबंदी नही है, यहां तक की गेम में आपका कैरक्टर कभी मरेगा भी नही। आपको बस शांति से अपनी वैन में घूमते हुए दुनियां को एक्सप्लोर करना है, नए नए लोगों से मिलना है, लोगों की उनके टास्क में मदद करनी है, और अपनी बहन की गुमशुदगी का पता लगाना है।

Caravan SandWitch
Image via: Dear Villagers

आप चाहें तो अपनी वैन में घूम सकते हैं और चाहें तो चलते हुए भी एक्सप्लोर कर सकते है। आप जैसे जैसे गेम में आगे बढ़ते जाएंगे वैसे वैसे आप अपनी वैन को अपग्रेड कर पाएंगे। आगे बढ़ते हुए आप नई नई जगहों को एक्सप्लोर करेंगे और खुद को अपनी खोई हुई बहन से और पास लाते जाएंगे। 

Caravan SandWitch
Image via: Dear Villagers

इस गेम के ग्राफिक्स बहुत ज्यादा खूबसूरत है जिसके चलते आपको गेम खेलने में बहुत ही मजा आएगा। ग्राफिक्स के साथ-साथ इस गेम की कहानी भी बहुत ज्यादा सुंदर है जिसके चलते इस गेम को चार चांद लग जाते हैं। इस गेम की सबसे अच्छी बात यह है कि इस गेम को खेलते हुए आप काफ़ी रिलैक्स महसूस करेंगे।


Caravan SandWitch अब Android और iOS पर रिलीज हो चुकी है जिसे आप Google PlayStore और Apple AppStore से डाउनलोड कर सकते है।

क्या आप Caravan SandWitch गेम को ट्राई करेंगे? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.