Namit Malhotra की Ramayana का ऑफिशियल ट्रेलर आते ही क्यों छिड़ गई नई बहस?
![]() |
| Image via: outlookindia |
जब से Om Raut ने Adipurush नाम का दानव बनाया है तब से लोगों का महाभारत और रामायण पर फिल्में बनाने वाले लगभग सभी निर्माताओं से भरोसा ही उठ गया है। अब लोग उन्हे बहुत ही हार्ड जज करते है जोकि महाभारत और रामायण पर फिल्म बना रहा है या फिर बनाने वाला है। ऐसे समय में Namit Malhotra अपनी Ramayana की घोषणा करते है और लगभग यूट्यूब की हर बड़ी चैनल और हर बड़े शॉ पर जाकर गला फाड़ फाड़ कर यह बताते हैं कि उनकी बनाई Ramayana फिल्म जोकि दो पार्ट में आने वाली है उसका बजट 4000 करोड़ है।
अब यह सुनकर भारतीयों ने तो यह मान ही लिया था की अगर इस फिल्म पर इतना ज्यादा पैसा फूंका गया है तो फिर यह फिल्म हॉलीवुड की सभी फिल्मों को पछाड़ देगी और फिल्म का वीएफएक्स तो James Cameron की Avatar जैसा बेहतरीन होगा लेकिन जब फिल्म का टीजर आया तो लोगों की उम्मीदों पर पानी नहीं बल्कि घासलेट फिर गया और इसमें लोगों की गलती भी नहीं थी क्योंकि फिल्म का टीजर देखकर ही ऐसा लग रहा था की इसके वीएफएक्स उतने ज्यादा भी अच्छे नही है जितना पैसा फूंका गया है। टीजर में कई जगह फ्रेम ड्रॉप थे और कई जगह वीएफएक्स भी हल्की क्वालिटी के थे जिस कारण से लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। जब Namit Malhotra ढिंढोरा पीट-पीट कर बता रहे हैं कि फिल्म का बजट 4000 करोड़ है तो लोगों की उम्मीदें एकदम आसमान फाड़ कर बाहर निकल गई है, अब लोग फिल्म में थोड़ा सा भी कंप्रोमाइज देखना नहीं चाहते, लोग चाहते है की 4000 करोड़ की फिल्म एकदम परफेक्ट होनी चाहिए और उसमे एक भी कमी नही होनी चाहिए, लेकिन क्या ऐसा है? नहीं ऐसा बिल्कुल भी नही है क्योंकि टीजर में बहुत सारी कमियां थी।
अब जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब भी यहीं सीन है। बहुत सारे लोगों को यह ट्रेलर अच्छा नही लगा क्योंकि ट्रेलर में काफी जगह वीएफएक्स खराब थे और कई एक्शन सीन में तो साफ साफ नजर आ रहा था कि उनमें वायर वर्क किया गया है। अब ऐसा नहीं है की ट्रेलर में सभी जगह वीएफएक्स खराब है, बहुत सारी जगह वीएफएक्स बहुत ज्यादा अच्छे और हॉलीवुड के लेवल के थे लेकिन वही कुछ जगह फीके भी थे। ऐसा भी नहीं है की खराब वीएफएक्स सिर्फ बॉलीवुड की या भारतीय फिल्मों में देखने को मिलते है, Marvel जैसे हॉलीवुड के टॉप स्टूडियो की फिल्मों और वेब सीरीज में भी हमें घटिया वीएफएक्स देखने को मिले है लेकिन तब भारतीय लोग बिना हो-हल्ला मचाए फिल्में देख लेते है क्योंकि वो एक विदेशी फिल्म है, लेकिन जब बात आती है बॉलीवुड की तो हम भारतीयों को बिल्कुल James Cameron की Avatar जैसे वीएफएक्स चाहिए, अब ये शायद हमारा (इन्फिरिऑरिटी कॉम्प्लेक्स) हीनता की भावना ही है की हम हॉलीवुड की फिल्मों को वीएफएक्स के लिए उतने ज्यादा कड़े तरीके से जज नही करते पर बॉलीवुड की फिल्मों को करते हैं।
यहीं वह कुछ कारण है जिनकी वजह से Namit Malhotra की Ramayana लोगों के निशाने पर आ गई है। क्या आपने फिल्म का ट्रेलर देखा? आपको ट्रेलर कैसा लगा? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप ऐसी ही मजेदार जानकारी से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

