Type Here to Get Search Results !

NTE: Neverness To Everness गेम में अब आ गया है GTA San Andreas का CJ

NTE: Neverness To Everness गेम में अब आ गया है GTA San Andreas का CJ

NTE: Neverness To Everness गेम में अब आ गया है GTA San Andreas का CJ
Image via: Mensutrapro

NTE: Neverness To Everness गेम रिलीज हो चुकी है और लोग इस गेम के दीवाने हो चुके है। पूरी दुनियां तो इस गेम की दीवानी है ही पर इस गेम ने इंडिया में भी भौकाल फैला रखा है। इंडिया में भी इस गेम को खूब प्रमोट किया गया था, जिसके चलते अब इंडियन गेमर भी इस गेम के पीछे पगलाए हुए है। 

अगर आप भी इस गेम के चाहक है और इस गेम को अपने कंप्यूटर में खेलते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है की अब NTE में आप GTA San Andreas के पॉपुलर किरदार CJ यानी की Carl Johnson बनकर खेल सकते है। हालांकि यह कोई आधिकारिक फीचर नही है बल्कि किसी ने शैतानी करके गेम के लिए यह मोड तैयार किया है जिससे आप गेम के पीसी वर्जन में CJ बनकर खेल सकते है पर फिर भी यह मोड इतना ज्यादा अच्छा लग रहा है की मानो डेवलपर इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया हो। 


गेम के लिए मोड बनाने वाले तेजस्वी लोग जब भी कोई GTA जैसी ओपन वर्ल्ड गेम देखते है तो उनकी आंखे चौंधिया जाती है और फिर तो उनकी शैतानी खोपड़ी बिजली की रफ्तार से चलती है और देखते ही देखते ये लोग गेम के लिए फनी मोड बना देते है। 

NTE का CJ मोड भी काफी ज्यादा फनी है, ऐसा लगता है जैसे ओरिजनल GTA गेम चल रही हो। अब इसमें कोई संदेह नहीं की यह मोड जबरदस्त है पर इस मोड का मजा सिर्फ कंप्यूटर यूजर ही ले पाएंगे क्योंकि यह मोड सिर्फ गेम के पीसी वर्जन के लिए ही बनाया गया है। अगर आप मोबाइल में NTE खेलते है तो आप CJ मोड को यूज नही कर पाएंगे।

क्योंकि यह एक मोड है जिस कारण से हम यह नहीं बता सकते की आप इसे कैसे प्राप्त कर सकते है लेकिन इतना जरूर बताएंगे की यह मोड बहुत ही ज्यादा फनी और मजेदार है।

NTE: Neverness To Everness के इस नए CJ मोड को लेकर आपका क्या मानना है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.