Ranbir Kapoor ने अपना घर 11 लाख महीने रेंट पर दे दिया, यह इतने पैसे है जितने कई लोग सालों में नहीं कमा पाते
![]() |
| Image via: siasat |
अगर आप भारत में रहते है तो आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी की यहां अमीर लोग और भी ज्यादा अमीर बनते जाते है और गरीब लोग और भी ज्यादा गरीब बनते जाते है, तो यह खबर उस कहावत का जीता जागता उदाहरण है। दरअसल बॉलीवुड के स्टार Ranbir Kapoor ने अपना घर जिसमे वो कभी रहा करते थे वो अब किराए पर दे दिया है और किराया भी उतना जितने पैसे भारत की ज्यादातर आबादी पूरे साल मेहनत करके भी नही कमा पाती।
अगर हम रेंट की बात करें तो Ranbir Kapoor ने अपने घर जिसका नाम Vastu है उसे 11 लाख महिनें के रेंट पर दे दिया है। Ranbir Kapoor ने अपने इस घर को पूरे 5 साल के लिए रेंट पर दिया है यानी की 5 साल में Ranbir Kapoor को इस घर का टोटल किराया 6 करोड़ 60 लाख रुपए मिलेगा। यह इतनी रकम है जो इंडिया की बड़ी आबादी अपने पूरे जीवन में नही कमा पाती।
यह घर मुंबई के सबसे पोर्शे इलाके पाली हिल में मौजूद है। Ranbir Kapoor ने अपने 2460 स्क्वायर फीट वाले Vastu घर को साल 2016 में करीब 35 करोड़ में खरीदा था जिसमे वह काफी समय रहें भी लेकिन अब Ranbir Kapoor ने घर शिफ्ट कर लिया है और अपने पुराने घर Vastu को रेंट पर चढ़ा दिया है।
Ranbir Kapoor का Vastu घर इसी लिए भी काफी ज्यादा खास है क्योंकि इस घर के इंटीरियर का काम किसी आम इंसान ने नही बल्कि Shah Rukh Khan की पत्नी Gauri Khan ने किया है।
आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की अब Ranbir Kapoor और उसको पत्नी कहा रहते है? तो इस सवाल का जवाब है Krishna Raj Bungalow। दरअसल Krishna Raj Bungalow कपूर खानदान का फैमिली घर है और अब Ranbir Kapoor और उसकी पत्नी इसी घर में रहते है क्योकि Krishna Raj Bungalow से कपूर खानदान की याद जुड़ी हुई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? क्या आप भी Ranbir Kapoor के घर के रेंट की रकम जानकर हैरान हो गए है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

