हर शुरुआत का एक अंजाम होता है, Pokémon Unite का सफ़र भी अब यहीं ख़त्म होता है
![]() |
| Image via: Mensutrapro |
जो लाइन हमने टाइटल में लिखी है, वो शायरी जैसी लग सकती है, हालांकि वो एक शायरी है भी, लेकिन वो एक शायरी होने के साथ-साथ एक सच भी है। एक ऐसा काला सच जो हर Pokémon Unite प्लेयर को अंदर तक चुभेगा।
22 अक्टूबर को फेमस डाटा माइनर @ElChicoEevee जोकि Pokémon Unite का डाटा माइन करते थे उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह पोस्ट किया था “Well End Of Service might be real for UNITE” यानी की “खैर, UNITE के बंद होने की खबर सच हो सकती है” जिसके बाद Pokémon Unite कम्युनिटी में हड़कंप मच गया था क्योंकि @ElChicoEevee एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है और उनके द्वारा दी जाने वाली खबरें ज्यादातर सही साबित होती है।
Well End Of Service might be real for UNITE
— 🦊Eevee🌈 (@ElChicoEevee) October 22, 2026
हालांकि बहुत सारे लोग तब ही आस लगाए बैठे थे की शायद यह खबर गलत भी हो सकती है लेकिन अब इस खबर के गलत होने की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि अब Pokémon Unite की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही यह घोषणा कर दी गई है की 23 मार्च 2027 को Pokémon Unite की सर्विस बंध हो जाएगी यानी की 23 मार्च 2027 को गेम बंध हो जाएगी।
【重要なお知らせ】 いつも『Pokémon UNITE(ポケモンユナイト)』を遊んでいただき、誠にありがとうございます。 この度、『ポケモンユナイト』は2027年3月23日(火)をもちまして、サービスを終了させていただくことになりました。 これまでご愛顧頂いておりましたお客様には深く御礼申し上げますと共に、この度のご案内となりましたことを心よりお詫び申し上げます。 今後のスケジュールや詳細につきましては、ゲーム内のお知らせや公式サイトをご確認ください。 https://t.co/m2ZoPepBpE #ポケモンユナイト
— ポケモン公式 (@Pokemon_cojp) October 27, 2026
यह बहुत ही दुखद खबर है क्योंकि 5 साल चलने के बाद अब यह गेम बंध हो रही है। इस गेम ने बहुत सारे लोगों को खुशियां दी है और बदले में लोगों ने भी गेम को भर भर कर प्यार दिया है लेकिन वो कहते है ना की कोई भी चीज हम्मेशा के लिए नही रहती, जो चीज चालू हुई है वो एक दिन बंध भी होती ही है।
Pokémon Unite एक अच्छी गेम थी लेकिन अब जब वो बंध होने वाली है तो Pokémon Unite के प्लेयर यह सोच रहे होंगे कि अब वो किस गेम को ट्राई कर सकते हैं जोकि Pokémon Unite की तरह मोबा कैटेगरी की हो? इस सवाल का जवाब Mobile Legends: Bang Bang और Honor of Kings है।
Mobile Legends: Bang Bang और Honor of Kings दोनों ही माेबा कैटेगरी की गेम है और दोनों ही गेम का प्लेयर बेस Pokémon Unite से ज्यादा है। Mobile Legends: Bang Bang और Honor of Kings दोनों ही बहुत पॉपुलर गेम है और Pokémon Unite खेलने वालों को यह दोनों गेम जरूर पसंद आएगी।
खैर Pokémon Unite के बंध होनेपर आपके विचार क्या है? क्या आप भी एक Pokémon Unite प्लेयर है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते है।

