दिवाली पर फिर ज्ञान देने पहुंचीं Dia Mirza, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास
Naimish VaghelaNovember 04, 2026
0
दिवाली पर फिर ज्ञान देने पहुंचीं Dia Mirza, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास
Image via: Mensutrapro
बॉलीवुड की एक खास आदत रही है, जब भी कोई हिंदू त्योहार आता है तो बॉलीवुड के कई सारे बुद्धिजीवी एक्टर अपना ज्ञान देने लगते है जैसे की दीवाली में पटाखे नहीं फोड़ने चाहिए क्योंकि इससे पॉल्यूशन होता है, होली में पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए, मकर संक्रांति में पतंग नहीं उड़ानी चाहिए क्योंकि इससे पक्षियों को तकलीफ होती है वगैरा वगैरा।
अब पहले तो लोग इनकी बातों को सीरियसली लेते थे लेकिन जब लोगों ने यह नोटिस किया की यह लोग तो सिर्फ एक धर्म के त्योहारों को ही टारगेट कर रहे है और दूसरे धर्मों के त्योहारों में यह दुबक के बैठ जाते है जब की दूसरे धर्मों के त्योहारों में भी ऐसी कई सारी चीजें की जाती है जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है और बेजुबान जानवरों को तकलीफ होती है, तो फिर लोगों ने इन बुद्धिजीवी एक्टरों को खरी खोटी सुनाना चालू कर दिया। एक टाइम तो ऐसा आया की लोग तियार ही बैठे होते थे की कब कोई बुद्धिजीवी एक्टर त्योहारों पर अपना ज्ञान दें और कब लोग उनकी लंका लगा दें।
अब जब लोग इन एक्टरों की लंका लगाने लगे तो ज्ञान देने वाले ज्यादातर एक्टर दुबककर बैठ गए और उन्होंने अपना ज्ञान देना बंद कर दिया, लेकिन कई बुद्धिजीवी ऐसे भी होते हैं जिनके अंदर एक खास प्रकार का कीड़ा होता है, उन्हें उड़ते तीर लेने में एक अनोखा आनंद आता है और इन्हीं बुद्धिजीवी में शामिल है आदरणीय Dia Mirza जी।
Dia Mirza जी को ज्ञान देना बहुत अच्छा लगता है। वो हर हिंदू त्योहारों में अपने ज्ञान का पिटारा लेकर पहुंच ही जाति है और जबरदस्ती ज्ञान के पकोड़े लोगों के मुंह पर मारती है। 2026 की दीवाली अब नजदीक है और ऐसा कैसे हो सकता है की दीवाली आने वाली हो और आदरणीय Dia Mirza जी अपने ज्ञान के पकोड़े लेकर पहुंचे ना जाए।
This video featuring Dia Mirza was uploaded by BMC ,but after facing backlash, they deleted it.
Bollywood gang never misses an opportunity to "Give gyaan" on Hindu festivals. https://t.co/55sbIErgox
हाल ही में Dia Mirza ने एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया में ज्ञान दिया की पटाखों से प्रदूषण होता है तो कृपया प्रदूषण न करें यानी की पटाखे ना फोड़े। यह वीडियो BMC ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया था। अब जाहिर सी बात है की लोग तो इंतजार में ही बैठे थे तो लोग भी चढ़ दौड़े और लोगों ने Dia Mirza को बुरी तरह लताड़ दिया। इस बार तो सिर्फ लोगों ने ही नहीं बल्कि BJP ने भी Dia Mirza को लताड़ दिया।
#WATCH | Maharashtra: On the controversy over Actress Dia Mirza's pollution-free Diwali campaign, Mumbai Mayor Ritu Tawde says, "If we look at Dia Mirza’s entire profile, we see that she has opposed the Narmada project and the Uniform Civil Code (UCC). She has also spoken against efforts to address the environmental crisis—an area in which we ourselves have been working. She has even opposed statements made by Prime Minister Narendra Modi. Consistently, her opposition appears to be directed against Hindutva. Regarding how Hindus should celebrate Diwali—we certainly do not need Dia Mirza to teach us. We know how to celebrate our own Diwali. You should focus on your selective agenda. The full picture is clear: you are against Hindutva. That is why we have strongly opposed her video; we do not need her to instruct us, as Hindus, on how to celebrate Diwali..."
पर क्या इससे कुछ फर्क पड़ने वाला है? इसका जवाब है नहीं, जैसा कि मैंने ऊपर बताया की कई लोग ऐसे होते है जिनके अंदर एक खास कीड़ा होता है और वह कीड़ा अमर होता है उसे मारा नही जा सकता तो Dia Mirza के केस में भी ऐसा ही है, उसमे ज्ञान देने का कीड़ा है जोकि किसी भी कीमत पर कितनी भी बेइज्जती होने के बाद भी जिंदा रहता है और अपना असर दिखाता रहता है। तो हमें हर हिंदू त्योहारों पर आदरणीय Dia Mirza जी से ज्ञान मिलता रहेगा उसमे कोई फर्क पड़ने वाला नही है।
आदरणीय Dia Mirza जी के ज्ञान देने वाले कीड़े को लेकर आपका क्या मानना है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप भी ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।