Type Here to Get Search Results !

61 साल के Shah Rukh Khan की फिल्म King का गाना 'Tu Mil Jaaye' लोगों को नहीं आया पसंद, सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर ट्रोल

61 साल के Shah Rukh Khan की फिल्म King का गाना 'Tu Mil Jaaye' लोगों को नहीं आया पसंद, सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर ट्रोल

61 साल के Shah Rukh Khan की फिल्म King का गाना 'Tu Mil Jaaye' लोगों को नहीं आया पसंद, सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर ट्रोल
Image via: T-Series/Youtube

2 नवंबर को Shah Rukh Khan का बर्थडे था जिसे सेलिब्रेट करते हुए T-Series ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर Shah Rukh Khan की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म King का एक गाना लॉन्च किया जिसका नाम 'Tu Mil Jaaye’ है। 


2 नवंबर 2026 को Shah Rukh Khan 61 साल के हो गए पर Tu Mil Jaaye गाने में ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा की Shah Rukh Khan 61 साल के हो गए हैं। अब यहां पर सवाल उठता है कि गाने में Shah Rukh Khan की उम्र कम क्यों लग रही है? इसका जवाब है De-ageing तकनीक।


दरसल Tu Mil Jaaye गाना लॉन्च होने के बाद जनता ने इस गाने को जमकर ट्रॉल किया है। लोगों ने यह लिखना स्टार्ट कर दिया है की इस गाने में Shah Rukh Khan की एज कम दिखाने के लिए De-ageing का उपयोग किया गया है। कई सारे लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि इस गाने में CGI या VFX का उपयोग किया गया है ताकि Shah Rukh Khan का चहरा जवान लड़के जैसा लगे। 


बहुत सारे लोग Shah Rukh Khan को ट्रॉल करते हुए उन्हें यह सुझाव दे रहे हैं कि अब 61 साल की एज में Shah Rukh Khan को ये लवरबॉय वाला किरदार प्ले नही करना चाहिए, अब उन्हे अपनी एज के हिसाब से रोल चुनने चाहिए। 


बहुत सारे लोगों ने Tu Mil Jaaye गाने को सीधा Shah Rukh Khan की ही Pathaan फिल्म के गाने Besharam Rang से कंपेयर करना स्टार्ट कर दिया। लोगों का कहना है की Besharam Rang और Tu Mil Jaaye दोनों गाने बिल्कुल एक जैसे ही है, लोग कह रहे है की बॉलीवुड आज भी वहीं घिसे-पिटे formula पर फिल्में और गाने बना रहा है। 


Shah Rukh Khan की Pathaan और Jawan तो चल गई थी, लेकिन अब King के पोस्टर और गाने को लेकर लोगों के रवैये को देखकर यह लग रहा है कि शायद इस बार Shah Rukh Khan का पासा उल्टा पड़ जाएगा। 

खैर यह तो वक्त ही बताएगा कि क्या King फिल्म के साथ Shah Rukh Khan अपना जादू बिखेरने में कामयाब होते हैं या नहीं। क्या आपने Tu Mil Jaaye गाने का वीडियो देखा है? गाने को लेकर आपके विचार क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.