Alia Bhatt की मां Soni Razdan ने दिवाली पर पटाखे जलाने वालों को बताया 'देश विरोधी', सोशल मीडिया पर मचा बवाल
![]() |
| Image via: Mensutrapro |
अभी तो Dia Mirza वाला कांड सिमटा भी नही था की बॉलीवुड के एक और बुद्धिजीवी ने अपनी बुद्धि से निकला हुआ गरमा गरम ज्ञान पेल दिया।
This video featuring Dia Mirza was uploaded by BMC ,but after facing backlash, they deleted it. Bollywood gang never misses an opportunity to "Give gyaan" on Hindu festivals. https://t.co/55sbIErgox
— sunny joshi (@sunnyjoshiii) November 3, 2026
हाल ही में Dia Mirza ने एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर दीवाली में पटाखे ना फोड़ने का ज्ञान दिया था और यह वीडियो BMC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था लेकिन फिर उस वीडियो के विरोध में जनता और BJP ने बवाल काट दिया तो फिर उस वीडियो को BMC के सोशल मीडिया पेज से हटा दिया गया।
अभी वह कांड सिमटा भी नहीं था कि पता नही कहां से Alia Bhatt की मां Soni Razdan की बुद्धि में एक गरमा गरम आइडिया फूट पड़ा की क्यों ना में भी दीवाली पर ज्ञान पेल दू? और फिर मोहतरमा ने फटाक से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह लिख दिया की दीवाली पर अगर कोई एक पटाखा भी फोड़ता है तो वह देश विरोधी है।
अब Soni Razdan ने यह कांड कर तो दिया पर उसे भी पता था कि लोग कमेंट सेक्शन में उसे गंदी-गंदी गालियां देंगे तो उसने कमेंट ही डिसएबल कर दी। लेकिन लोगों ने उसे बिल्कुल भी नहीं बक्सा और सोशल मीडिया पर उसे गंदी गंदी गालियां दी।
उड़ता तीर क्यों ले रही हो मोहतरमा 🤨 https://t.co/Et4PcHEM6G
— Ms.Bhumi (@ibmindia20) November 4, 2026
अब पता नही इन बुद्धिजीवियों को न्यू ईयर में फटने वाले पटाखों से कभी कोई दिक्कत क्यों नहीं होती क्योंकि न्यू ईयर में फटने वाले पटाखों में साइलेंसर तो होता नहीं है, न्यू ईयर में फटने वाले पटाखें भी उतनी ही आवाज और प्रदूषण करते हैं जितनी आवाज और प्रदूषण दिवाली में फटने वाले पटाखें करते है, लेकिन तब ये बुद्धिजीवी अपनी कमर मटका मटका कर नाच रहे होते हैं और तब उन्हे पॉल्यूशन की चिंता बिल्कुल भी नहीं होती।
अब इन दोगले बुद्धिजीवियों को जनता गाली ना दे तो फिर क्या करें? दिक्कत ये नही है की वे पटाखे ना फोड़ने का ज्ञान बांटते हैं, दिक्कत यहां आती है जब वे सिर्फ एक पर्टिकुलर धर्म के त्योहारों को ही टारगेट करते है और फिर हाइबरनेशन में चले जाते हैं।
इन दोगले बुद्धिजीवियों के बारे में आपके विचार क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप इसी तरह की मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


