Type Here to Get Search Results !

रणबीर कपूर और यश की फिल्म Ramayana का बजट 4000 करोड़ है जिस कारण से अब Ramayana भारत की अबतक की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है

रणबीर कपूर और यश की फिल्म Ramayana का बजट 4000 करोड़ है जिस कारण से अब Ramayana भारत की अबतक की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है

रणबीर कपूर और यश की फिल्म Ramayana का बजट 4000 करोड़ है जिस कारण से अब Ramayana भारत की अबतक की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है
Image via: news18

भारतीय फिल्में जैसे जैसे कमाई के बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाती जा रही है वैसे वैसे अब इन फिल्मों का बजट भी बढ़ता जा रहा है। भारत में रिलीज हो चुकी अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म प्रभास की Kalki 2898 AD है जिसका बजट करीब 600 करोड़ था लेकिन अब बहुत जल्द यह फिल्म भारत में रिलीज हुई दूसरी सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन जाएगी क्योंकि पहले नंबर का स्थान Ramayana को मिल जाएगा। 

Ramayana भारत के अब तक के इतिहास में बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्म है। Ramayana के टोटल 2 पार्ट रिलीज होंगे और दोनो पार्ट का कंबाइंड बजट है ₹4000 करोड़। अगर हम ₹4000 को अमेरिकन डॉलर में कन्वर्ट करे तो Ramayana के दोनो पार्ट का मिलाकर बजट होगा करीब $500 मिलियन। 

हालही में यूट्यूब पर Prakhar Gupta के चैनल पर Ramayana फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने प्रखर गुप्ता के साथ एक पॉडकास्ट किया जिसमे उन्होंने Ramayana फिल्म के बारे में काफी सारी बातें की। अगर आपको नमित मल्होत्रा के बारे में नही पता तो हम आपको बतादें की नमित मल्होत्रा DNEG के सीईओ है और इस ब्रिटिश-इंडियन कंपनी ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में जैसे की Inception, Interstellar, Ex Machina, Dunkirk, Blade Runner 2049, Black Mirror "Metalhead", Altered Carbon, First Man, Chernobyl, Tenet, Star Trek: Discovery (Season 3), और Dune में विजुअल इफेक्ट का काम किया है। 8 एकेडमी अवार्ड जीतने वाले वीएफएक्स स्टूडियो DNEG ने Ramayana के वीएफएक्स पर भी काम किया है और इसी कारण से फिल्म का बजट इतना ज्यादा है।


नमित मल्होत्रा और उनकी कंपनी के बारे में जानकारी देने के बाद अब हम वापस Prakhar Gupta के पॉडकास्ट पर आते है जिसमे नमित मल्होत्रा ने यह खुलासा किया की Ramayana के दोनो पार्ट बनाने में जो ₹4000 करोड़ का खर्च आया है उसकी फंडिंग उन्होंने स्वयं की है यानी की उन्होंने किसी और से पैसे नही मांगे। नमित मल्होत्रा आगे कहते है की जब छे से सात साल पहले उन्होंने इस फिल्म पर काम करना चालू किया था तब लोग उन्हें पागल समझते थे क्योंकि वे इतनी बड़ी रकम किसी फिल्म को बनाने के लिए लगा रहे है। 

नमित मल्होत्रा को इतने बड़े बजट के साथ Ramayana बनाने की प्रेरणा तब मिली जब उन्होंने देखा कि भारतीय फिल्मों को ज्यादा ग्लोबल मान्यता (रिकॉग्निशन) नही मिल रही है और वेस्ट में भारत को बोहोत गरीब और लूटा हुआ दिखाया जाता है यानी की एक प्रकार से भारत का चित्रण ऐसा किया जाता है की भारत में गरीबी है, भारत के लोग पीड़ित है, और भारत कम भाग्यशाली है। वेस्ट में भारत के इस चित्रण को बदलने के लिए या एक तरह से चैलेंज करने के लिए और भारतीय कल्चर को ग्लोबल स्टेज पे सराहना मिले इस उद्देश्य से नमित मल्होत्रा ने यह फिल्म बनाई है। नमित मल्होत्रा Ramayana फिल्म से वेस्ट में यह मैसेज देना चाहते है की जिस प्रकार का भारत वेस्ट में दिखाया जाता है भारत वैसा नही है, बल्कि भारत में लोग सुखी है, भारत में समृद्धि है, भारत से अच्छी फिल्में निकलती है और भारत एक उभरती हुई महाशक्ति है जो वेस्ट से बिल्कुल भी कम नही है।

Ramayana के बारे में नमित मल्होत्रा ने Prakhar Gupta के पॉडकास्ट में और भी काफी सारी बाते की है तो अगर आपको उन सारी बातों के बारे में जानना है तो आप उस पॉडकास्ट को पूरा देख सकते है।


Ramayana का पहला पार्ट 2026 की दीवाली में आएगा और दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली में आएगा। इस फिल्म में हमे रणबीर कपूर प्रभु राम के किरदार में, साई पल्लवी माता सीता के रोल में, रवि दुबे शेषनाग के अवतार लक्ष्मण के किरदार में, सनी देओल हनुमान जी के रोल में, यश रावण के रोल में, काजल अग्रवाल मंदोदरी के रोल में, लारा दत्ता कैकेई के रोल में, रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा के रोल में, अमिताभ बच्चन जटायु के रोल में, विक्रांत मेस्सी मेघनाथ के रोल में, कुणाल कपूर इंद्र के रोल में, अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में, इंदिरा कृष्णन कौशल्या के रोल में, आदिनाथ कोठारे भरत के रोल में, शीबा चढ्ढा मंथरा के रोल में, और विवेक ओबेरॉय सूर्पनखा के पति विद्युतजिह्वा के रोल में नजर आएंगे।

क्या आप Ramayana को देखने के लिए उत्साहित है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप फिल्मों और मनोरंजन जगत से जुडी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.