Doctor Doom ने सिर्फ दो उंगलियों से Thor का Stormbreaker कैसे रोक लिया? जानिए इसकी असली वजह
![]() |
| Image via: Marvel Entertainment/Youtube |
तो भाई साब इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म Avengers: Doomsday का ट्रेलर आ चुका है और कहना पड़ेगा की ट्रेलर इतना ज्यादा जबरदस्त लग रहा है की सिर्फ ट्रेलर को देखकर यह लग रहा है की यह फिल्म Marvel की वापसी करवा सकती है। ट्रेलर में बहुत सारे ऐसे मोमेंट है जिसे देखकर हमे मजा आ जाता है लेकिन ट्रेलर का एक सीन ऐसा भी है जिसे देखकर हमे अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता क्योंकि उस सीन में अपने Doom भाई साहब हमारे तूफान के देवता Thor का Stormbreaker सिर्फ अपनी दो उंगलियों से रोक देते है।
![]() |
| Image via: Marvel Entertainment/Youtube |
ये वही Stormbreaker है जिसने Avengers: Infinity War में Thanos द्वारा छोड़े गए सभी Infinity Stones के पावर को काटते हुए Thanos को जख्मी कर दिया था और Thanos इतना ज्यादा जख्मी हो गया था की उसे वहां से भागना पड़ा था। तो फिर इतने पावरफुल Stormbreaker को अपने Doom भाई साहब सिर्फ अपनी दो उंगलियों से कैसे रोक लेते है और वो भी बिना Infinity Stones के? तो शायद इस सवाल का जवाब है मैजिक और टेक्नोलॉजी।
![]() |
| Image via: screenrant |
दरअसल कॉमिक बुक के मुताबिक Doctor Doom की माँ Cynthia von Doom एक रोमानी चुडैल यानी विच थी बिल्कुल अपनी Scarlet Witch यानी की Wanda Maximoff की तरह। Doctor Doom की माँ बहुत ही पावरफुल जादू किया करती थी और यहां तक की उसने नरक के राजा मेफिस्टो से भी सौदा कर रखा था तो जाहिर सी बात है जैसी माँ होगी वैसा ही बेटा होगा, यानी Doctor Doom ने बिल्कुल अपनी माँ की तरह ही पावरफुल जादू करना सीख लिया था और सोने पर सुहागा Doom का दिमाग भी तेज था तो उसने टेक्नॉजी में भी महारत हासिल कर रखी थी बिल्कुल अपने Tony Star की तरह।
![]() |
| Image via: screenrant |
अब जब जादू और टेक्नोलॉजी एक साथ मिल जाएंगे तो फिर वह एक ऐसी अनस्टॉपेबल ताकत बन जाती है जिसे रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता है और यही अनस्टॉपेबल ताकत हमारे Doom भाई साहब में है। ट्रेलर में हम साफ साफ देख पाते है की Doctor Doom ने एक आर्मर पहना हुआ है और उस आर्मर पर जगह जगह Runes (सिंबल या अक्षर जिनका प्रयोग जादू के लिए किया जाता है) बने हुए है जिसका मतलब है की उस आर्मर को जादू से प्रोटेक्ट किया हुआ है जिसके कारण वह दुश्मनों के प्रहार रोक सकता है।
Doctor Doom का यह कवच एक तरह से उसके लिए एक सुरक्षा घेरा तैयार करता है जिसके भीतर हमारे Doom भैया सुरक्षित रहते हैं और शायद यही वजह है की Doom भैया ने अपने सिर्फ दो उंगलियों से Thor के Stormbreaker को रोक दिया।
खैर अभी तो हम सिर्फ थ्योरी ही बना सकते हैं क्योंकि इस सवाल का जवाब तो हमे फिल्म के रिलीज होने के बाद ही मिलेगा लेकिन इसके बहुत ज्यादा चांसेस है कि हमारी थ्योरी सही हो जाए।
इस विषय पर आपके क्या विचार है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही जानकारी से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।





