Dhurandhar के डायरेक्ट आदित्य धर ने फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से बदला ले ही लिया
![]() |
| Image via: odishabytes |
दोस्तों अगर आप फिल्मों से जुड़ी खबरों को फॉलो करते है तो आपको यह पता ही होगा कि जब Dhurandhar फिल्म रिलीज हुई थी तो अपने आप को फिल्म क्रिटिक कहने वाली और लेफ्ट के इकोसिस्टम से ताल्लुक रखने वाली औरत अनुपमा चोपड़ा ने Dhurandhar के बारे मे बहुत ही नेगेटिव रिव्यू दिया था। सिर्फ नेगेटिव रिव्यू ही नहीं बल्कि उसने इस फिल्म के बारे में खराब बाते भी बोली थी की Dhurandhar फिल्म में खुनखराबा है और यह फिल्म टेस्टोस्टरॉन से भरी हुई है।
अनुपमा चोपड़ा ने अपना यह रिव्यू The Hollywood Reporter India के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर डाला था जोकि एक अमेरिकन डिजिटल और प्रिंट मैगजीन है। अनुपमा The Hollywood Reporter India में एडिटर के तौर पर काम करती है। जब अनुपमा ने अपना Dhurandhar का रिव्यू The Hollywood Reporter India के यूट्यूब चैनल पर डाला तो लोगों ने उस वीडियो पर जमकर डिसलाइक किए और वीडियो के कॉमेंट बॉक्स में अनुपमा को गालियां देने लगे और कहने लगे कि अनुपमा का रिव्यू प्रोपेगेंडा से भरा हुआ है।
थोड़ी ही देर बाद वह रिव्यू चैनल से हटा दिया गया जिसका कारण नहीं बताया गया। इस मुद्दे ने इतनी आग पकड़ ली की सोशलमीडिया इस मुद्दे पर जमकर चर्चा होने लगी और जाहिर है की यह बात आदित्य धर और Dhurandhar की टीम तक भी पहुंची होगी। खैर फिल्म ने अच्छा कारोबार करके अनुपमा चोपड़ा के मुंह पर एक करारा तमाचा मारा ही था लेकिन अभी भी आदित्य धर को अनुपमा से बदना लेने का मौका नहीं मिला था लेकिन फिर आया The Hollywood Reporter India का THR Honours Event 2026 और इस इवेंट में Dhurandhar को भी एक अवॉर्ड मिला लेकिन इस अवॉर्ड सेरेमनी में अवॉर्ड लेने के लिए Dhurandhar की टीम से कोई नहीं गया और यही पर आदित्य धर और Dhurandhar की टीम ने अपना बदला ले लिया।
अवॉर्ड सेरेमनी में होस्ट ने यह घोषणा भी की के इस अवॉर्ड को लेने के लिए हमारे बीच Dhurandhar की टीम से एक भी बंदा नही है जोकि दुखद बात है। फिर माहौल को हल्का करने के लिए होस्ट ने एक जोक भी मार दिया की आदित्य धर Dhurandhar 2 को बनाने में बिजी होंगे और क्योंकि Dhurandhar की कमाई बहुत ज्यादा हुई थी तो वो टैक्स रिटर्न करने में बिजी होंगे।
तो इस तरह बिना कुछ कहे और बिना कुछ किए ही आदित्य धर ने अनुपमा चोपड़ा के मुंह पर दूसरा तमाचा जड़ दिया और अपना बदला ले लिए।

