Kingdom Rush Battles: TD Game का Soft Launch शुरू, जानें इस नए PvP Tower Defense गेम की खास बातें
![]() |
Image via: Ironhide Games Studio |
Kingdom Rush Battles: TD Game एक टावर डिफेन्स गेम है जिसे Ironhide Games Studio ने डेवलप और पब्लिश किया है। Ironhide Games Studio एक पॉपुलर गेम डेवलपमेंट स्टूडियो है और इस स्टूडियो ने अभी तक मोबाइल के लिए काफी सारे गेम बनाए है जैसे की Kingdom Rush Tower Defense TD, Kingdom Rush 5: Alliance TD, Kingdom Rush Frontiers TD, Iron Marines Offline Strategy, Kingdom Rush Vengeance TD Game, Kingdom Rush Origins TD, Iron Marines 2 - Invasion RTS, और Clash of the Olympians।
फिलहाल Kingdom Rush Battles: TD Game का सॉफ्टलौंच किया गया है यानी की फिलहाल यह गेम केवल कुछ चुनिंदा देशों में ही लांच हुआ है जैसे की उरुग्वे, इंडोनेशिया और फिलीपींस। अगर आप उरुग्वे, इंडोनेशिया और फिलीपींस में रहते है तो आप इस गेम को Google PlayStore or Apple AppStore से डाउनलोड कर सकते है। अगर सबकुछ ठीक रहता है और गेम ठीक तरीके से चलता है तो इस गेम को अन्य देशों में भी लांच किया जाएगा। अगर बात करें ग्लोबल रिलीज़ डेट की तो फिलहाल गेम की ग्लोबल रिलीज़ डेट निकलकर नहीं आई है।
Kingdom Rush Battles: TD Game जानिये क्या है खास इस गेम में
![]() |
Image via: Ironhide Games Studio |
Kingdom Rush Battles: TD Game एक टावर डिफेन्स गेम है। अगर आपको नहीं पता की टावर डिफेन्स गेम क्या होते है तो हम आपको बता देते है। टावर डिफेन्स गेम में आपको अपने बेस की रक्षा लगातार आपके बेस की और आते दुश्मनों से करनी है। दुश्मन एक पहले से तै किये हुए रास्ते से लगातार आते रहते है और उन्हें रोकने के लिए आपको अपने हीरो या फिर हथियार या जो भी चीज़ उस पर्टिकुलर गेम में दुश्मनो को एलिमिनेट करने के लिए मौजूद हो उसे उस रास्ते के आसपास लगाने है ताकि वह हीरो या हथियार लगातार आते दुश्मनो का सफाया कर सके। इस गेम में दुश्मनो से लड़ने के लिए कई सारे हीरो, टावर और स्पेल दिए गए है तो आपको उन्हें डेप्लॉय करना है। अगर दुश्मन आपके बेस तक पहुंच कर उसे बर्बाद कर देते है तो आप हार जाएंगे लेकिन अगर तै समय तक आपने दुश्मनो को अपने बेस ] तक आने से रोके रखा तो आप जित जाएंगे।
Kingdom Rush Battles: TD Game की खास बात यह है की यह एक ऑनलाइन पीवीपी गेम है यानी की आपका विरोधी कोई कंप्यूटर प्रोग्राम नहीं बल्कि एक दूसरा ऑनलाइन प्लेयर होगा। क्योकि यह एक पीवीपी गेम है जिस कारण से इस गेम में आपको काफी ज़्यादा मज़ा आने वाला है क्योकि पीवीपी के कारन हर एक मैच काफी ज़्यादा टफ और रोचक होगा।
![]() |
Image via: Ironhide Games Studio |
पीवीपी को और भी ज़्यादा मज़ेदार बनाने के लिए इस गेम में ड्यूल पीवीपी भी डाला गया है यानी की आप एक और प्लेयर के साथ टीम बना कर अन्य 2 प्लेयर की एक टीम के साथ खेलेंगे जिसे 2 वर्सेस 2 कहा जाता है। क्योकि इस गेम में आपका सामना रियल प्लेयर से होगा तो जितने के लिए आपको अच्छी रहनीति की ज़रूरत पड़ेगी यानी की इस गेम को खेलते वक्त आपके दिमाग की कसरत हो जाएगी।
इस गेम में आपको कुल 18 टावर, 11 लीजेंडरी हीरो, और 9 स्पेल मिलेंगे जिहने आप दुश्मनो के खिलाफ यूज़ कर सकते है। जितने के लिए आपको अपना एक परफेक्ट डेक तैयार करना है जोकि आपके विरोधी प्लेयर पर भारी पड़े।
गेम को मज़ेदार बनाने के लिए इस गेम में 9 अलग अलग थीम वाले एरीना दिए गए है जैसे की जंगल थीम वाले, बर्फीली पहाड़ी जैसी थीम वाले, और ऐसी ही अलग अलग थीम वाले एरीना।
कुलमिलाकर यह गेम बहुत ही ज़बरदस्त लग रही है और मैं इस गेम के ग्लोबल रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हु। क्या आप भी इस गेम को ट्राई करने के लिए उत्साहित है? आप अपने विचार निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते है।
अगर आप गेमिंग से जुडी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते है तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते है।