क्या बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी से खुश नहीं है पापा शत्रुघ्न सिन्हा?
![]() |
Image via: hindustantimes |
शत्रुघ्न सिन्हा की सुपुत्री सोनाक्षी सिन्हा फ़िलहाल सुर्खियों में बनी हुई है, और सुर्खियों का कारण है सोनाक्षी सिन्हा की शादी। अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बतादें की सोनाक्षी सिन्हा का एक बॉयफ्रेंड है जिसका नाम ज़हीर इक़बाल है और कई मीडिया रिपोर्ट के सानुसार सोनाक्षी सिन्हा जल्दी ही अपने बॉयफ्रेंड को अपना पति बनाने वाली है यानी की सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल से शादी करने वाली है।
सोनाक्षी सिन्हा की मुलाकात ज़हीर इक़बाल से सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद वह दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। बाद में इन दोनों ने एक हिंदी फिल्म Double XL में साथ में काम किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। सोनाक्षी सिन्हा और उसके बॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल की फिल्म Double XL तो फ्लॉप हो गयी लेकिन इस फ्लॉप फिल्म ने इन दोनों की लव स्टोरी हिट करवा दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल के साथ इसी महीने की 23 तारीख को यानी की 23-06-2024 को शादी करने वाली है। खबरों के मुताबिक उनकी शादी कहाँ पर होगी और शादी में कौन कौन अतिथि के रूप में आएंगे इसका भी पूरा लिस्ट सामने आ चूका है, लेकिन इसी बिच सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर मीडिया को जो प्रतिक्रिया दी है उससे तो यही लग रहा है की शायद इस शादी में शत्रुघ्न सिन्हा की रज़ामंदी नहीं है।
हालही में Times Now ने शत्रुघ्न सिन्हा से बातचीत की थी जिस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने चौका देने वाला खुलासा किया था, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा की फ़िलहाल वह सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर अनजान है क्योकि अभीतक सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बताया है। बात को आगे बढ़ाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा की वह भी अपनी बेटी की शादी के बारे में उतनाही जानते है जितना वह मीडिया में पढ़ते है, हालाँकि अगर सोनाक्षी सिन्हा उन्हें अपनी शादी के बारे में बता देती है तो वे और उनकी पत्नी अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को आशीर्वाद देंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा की हमें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है, और एक एडल्ट होने के नाते सोनाक्षी सिन्हा को अपनी ज़िंदगी के फैसले लेने का पूरा अधिकार है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहाँ की मुझसे लोग पूछते है की एक पिता होने के बावजूद भी मुझे अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बारे में पता क्यों नहीं है? तो में उनको कहता हु की यह मॉडर्न ज़माना है और इस ज़माने के मॉडर्न बच्चे अपने माँ-बाप की सहमति नहीं लेते, बस उन्हें इन्फॉर्म कर देते है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहाँ की मैं फ़िलहाल यह इंतज़ार कर रहा हु की सोनाक्षी सिन्हा उन्हें अपनी शादी के बारे में कब बताती है।
दोस्तों सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की शादी को लेकर आपके विचार क्या है? निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपने विचार ज़रूर शेयर करें।
अगर आप ऐसी ही चटपटी और गरमा गरम खबरों से अपडेटेड रहना चाहते है तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते है।