Type Here to Get Search Results !

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

BBC जिसे British Broadcasting Corporation के नाम से भी जाना जाता है, एक ब्रिटिश पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्ट है। BBC वेस्टर्न ब्लॉक से बिलॉन्ग करता है तो इसी कारण से BBC का झुकाव भी वेस्टर्न ब्लॉक के तरफ ज्यादा रहता है। एक समय ऐसा भी था जब वेस्टर्न ब्लॉक का डॉमिनेशन अपने पिक पर था तब BBC की विश्वसनीयता दुनिया भर में मानी जाती थी लेकिन जब से पावर वेस्ट से ईस्ट की तरफ शिफ्ट होना स्टार्ट हुए है, और ईस्टर्न ब्लॉक में ज्यादा से ज्यादा लोग इंटरनेट से जुड़ रहे है और शिक्षित हो रहे हैं तो अब BBC की विश्वसनीयता उतनी ज्यादा नहीं रही जितनी पहले हुआ करती थी, खास कर ईस्टर्न ब्लॉक में तो लोग BBC को एक प्रोपोगंडा मशीन ही बुलाने लगे है।

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro 

BBC जब भी कोई न्यूज़ आर्टिकल अपनी वेबसाइट में पब्लिश करता है तो उसमे एक पैटर्न होता है और वह पैटर्न यह है की BBC वेस्टर्न ब्लॉक की पॉजिटिव न्यूज़ को ज्यादा कवर करता है और ईस्टर्न ब्लॉक की ज्यादातर नेगेटिव न्यूज को कवर करता है। अब यहां पर BBC की मानसिकता साफ जलकती है की वो वेस्टर्न ब्लॉक को जिसमे अमेरिका, कैनेडा, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, और न्यू जीलैंड जैसे देश आते है उनको ज्यादा से ज्यादा प्रॉस्परस और सभ्य तरीके से दिखाना चाहता है और वही पर ईस्टर्न ब्लॉक को जिसमे चाइना, इंडिया, रसिया, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, और अन्य एशियाई देश आते है उनको ज्यादा से ज्यादा गरीब, पिछड़े हुए, और असभ्य दिखाना चाहता है। 

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

अगर किसी भी वेस्टर्न देश में कोई ऐसी घटना हुई हो जिससे वेस्टर्न ब्लॉक हल्का दिखे तो BBC उसे कवर ही नही करता, जब की अगर इंडिया या चाइना जैसे देशों में एक छोटी सी नेगेटिव घटना भी हो जाती है तो BBC यूज ऐसे दिखाता है जैसे की उससे ज्यादा नेगेटिव चीज दुनिया ने आज तक हुई ही नहीं। वहीं पर अगर ईस्टर्न ब्लॉक से किसी देश ने कोई अचीवमेंट की हो तो अक्सर BBC उसे कवर ही नही करता और अगर करता भी है तो भी बहुत ज्यादा टोन डाउन करके करता है। 

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

फरवरी 2021 में ब्रिटेन के मीडिया नियामक Ofcom ने चाइनीज सरकारी चैनल CGTN का प्रसारण लाइसेंस रद्द कर दिया, क्योंकि Ofcom के मुताबिक CGTN का असली नियंत्रण चीन की Communist Party के पास था, न कि उस कंपनी के पास जिसके नाम पर ब्रिटेन का Broadcasting Licence था। अब जब ब्रिटेन में CGTN का प्रसारण लाइसेंस रद्द हुआ तो बदले में चीन ने भी टिट फॉर टेट करते हुए अगले ही दिन BBC World News पर प्रतिबंध लगाया दिया। चाइना ने BBC पर आरोप लगाया की BBC ने कोविड-19 और चाइना के शिनजियांग में रह रहे उइगर मुसलमानों की स्थिति को लेकर पक्षपातपूर्ण और फेक रिपोर्टिंग की है।

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

दिसंबर 2018 में Ofcom ने रूस की RT चैनल के सात कार्यक्रमों को निष्पक्षता के नियमों का उल्लंघन करने वाला पाया था। अब इस घटना के तुरंत बाद ही रसिया ने भी मोर्चा खोल दिया और रसियन मीडिया नियामक Roskomnadzor ने BBC World News और BBC की वेबसाइट पर जांच शुरू करदी। रूस ने BBC पर पक्षपात का आरोप लगाया। 

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

ईरान ने भी BBC के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है जिसके मुताबिक BBC ईरान की सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करता है। आज नौबत यह आ चुकी है कि ईरान ने BBC Persian TV को इलीगल घोषित कर दिया है यानी की BBC को ईरान में बैन कर दिया है। 

अगर बात करें इंडिया की तो इंडिया में तो BBC ने इतने ज्यादा कांड किए है की क्या बताए।

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

1970 में जब इंदिरा गांधी पावर में थी तब BBC ने दो डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी, Calcutta & Phantom India और इन दोनों ही डॉक्यूमेंट्री में BBC ने इंडियन लोगों की रोजमर्रा की लाइफ को बहुत ही ज्यादा नेगेटिव वे में दिखाया था जिस कारण से BBC पर दो साल का बैन लगाया गया।

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

1971 की इमरजेंसी में जब BBC ने सेंसरशिप एग्रीमेंट साइन करने से मना कर दिया तो BBC पर वापस बैन लगाया गया और तब BBC को सिर्फ 24 घंटो का समय दिया गया था इंडिया से बाहर जाने के लिए, यानी की तब इंडिया ने BBC की हालत अच्छी खासी टाइट कर दी थी। 

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

2008 में तो BBC ने हद ही कर दी, तब BBC ने एक खुलासा किया की बंगलौर की वर्कशॉप में चाइल्ड लेबर हो रहा है लेकिन फिर बाद में पता चला की वो वीडियो फुटेज फेक थी और उस समय पर इंडिया में BBC की खूब फजीहत हुई थी। इस पर मुद्दे पर BBC पर इंक्वायरी भी हुई थी। 

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

2015 में BBC को फिर से खुजली हुई, तब BBC ने एक डॉक्युमेंट्री बनाई थी जिसका नाम India's Daughter था, यह डॉक्युमेंट्री 2012 के दिल्ली गैंगरेप केस पर बनाई गई थी। जब यह डॉक्युमेंट्री यूके में रिलीज होने ही वाली थी की तभी इंडियन पार्लियामेंट ने उसपर बैन लगा दिया। बैन लगाने के 2 कारण भी दिए गए जिसमे से पहला कारण था की इस डॉक्यूमेंट्री में इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को डिफेम करने की कोशिश की गई थी और दूसरा कारण यह था कि इस डॉक्यूमेंट्री में पीड़िता की आईडेंटिटी एक्सपोज हो रही थी।

BBC: पत्रकारिता का चोला, एजेंडे का झोला?
Image via: Mensutrapro

BBC की दूसरे देशों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की खुजली कभी मिटती ही नहीं है, 2023 में BBC को दोबारा खुजली हुई जिसके रिजल्ट में BBC ने नरेंद्र मोदी पर दो पार्ट की एक डॉक्युमेंट्री बना दी जिसका नाम India: The Modi Question था। इस डॉक्यूमेंट्री का पहला पार्ट यूके में रिलीज हो गया पर इंडिया में इसे बैन कर दिया गया क्योंकि इस डॉक्यूमेंट्री में 2002 के गुजरात दंगो पर और उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री के लिए BBC को खूब लताड़ा और इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा कहां। 

चाहे इंडिया हो, चाइना हो, या रसिया, BBC ने लगभग हर ईस्टर्न ब्लॉक के बड़े देशों के खिआफ अपने प्रोपेगेंडा का चरखा चलाया है और इसी कारण से अब ईस्टर्न ब्लॉक में BBC को किसी जोकर की तरह देखा जाता है जिसकी कोई भी वैल्यू नहीं है। 

आप BBC के बारे में क्या सोचते हैं? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.