Type Here to Get Search Results !

क्या यह Smartphone और Laptop खरीदने का सही समय है? तेजी से बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता

क्या यह Smartphone और Laptop खरीदने का सही समय है? तेजी से बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता

क्या यह Smartphone और Laptop खरीदने का सही समय है? तेजी से बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता
Image via: Mensutrapro

फिलहाल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मार्केट में स्मार्टफोन और पीसी की कीमतें आसमान छू रही है। ऐसा लग रहा है की स्मार्टफोन और पीसी कोई गैजेट ना हो बल्कि रियल एस्टेट हो जिसकी कीमत समय बीतने पर बढ़ने लगती है।

आज से 2-3 साल पहले सिर्फ ₹10000 के अंदर एक बजट 5G स्मार्टफोन आ जाता था जोकि ठीकठाक काम करता था लेकिन आज के समय में आपको ₹10000 में कोई भी 5G स्मार्टफोन नही मिलेगा, कम से कम पॉपुलर ब्रांड का तो नहीं ही मिलेगा। यह अलग बात है की अगर आप कोई ऐसी चाइनीज या दूसरी नई ब्रांड की तरफ जाते हो जिसका नाम भी किसी ने ना सुना हो तो उस केस में शायद आपको ₹10000 के अंदर कोई 5G स्मार्टफोन मिल जाए पर उसके साथ फिर क्वालिटी का इश्यू सामने आ जाता है, तो कुल मिलाकर आज के टाइम में अगर आपको एक बजट 5G फोन चाहिए तो आपको ₹15000 खर्च करने ही पड़ेंगे। 

बिल्कुल स्मार्टफोन की तरह ही पीसी का मार्केट भी सुलगा हुआ है। जो बजट गेमिंग पीसी पहले ₹50000 में बन जाता था उस बजट पीसी को बनाने के लिए आज आपको ₹70000 से ₹80000 तक खर्चा करना पड़ेगा। अगर आपको लगता है की यह सिचुएशन थोड़े टाइम में बदल जाएगी और कीमतें वापस पहले जितनी हो जाएगी तो आप सपनों में जी रहे हैं क्योंकि कम से कम 2028 तक तो यह नहीं होने वाला, यानी की 2028 तक तो कीमतें नहीं घटने वाली।

अब यहां पर सवाल यह आता है की आखिर यह रायता फैला कैसे? दरअसल यह रायता AI चैटबॉट बनाने वाली कंपनियों के कारण फैला है। इस प्राइस हाइक का कारण ChatGPT, Gemini, Claude, Grok, और Perplexity जैसे चैटबोट है, क्योंकि इन चैटबोट को अच्छी तरह और फास्ट चलाने के लिए बड़े बड़े डाटा सेंटर की जरूरत पड़ती है और इन डाटा सेंटर को बनाने के लिए बड़ी तादात में RAM और GPU लगते है, तो अब इन चैटबोट को चलाने वाली कंपनियां बड़ी तादात में RAM और GPU खरीद रही है ताकि वे बड़े बड़े डाटा सेंटर बनाकर अपने चैटबोट को पावरफुल बना सके और AI की इस रेस में आगे निकल सके।


अब क्योंकि चैटबोट को चलाने वाली कंपनियां बड़ी तादात में RAM और GPU खरीद रही है और वो भी ज्यादा पैसे देकर तो इस कारण से मार्केट में RAM और GPU की शॉर्टेज हो गई है और इस शॉर्टेज के कारण RAM और GPU की कीमतें बढ़ गई है। अब RAM और GPU बनाने वाली कंपनियों ने भी सीधे चैटबोट को चलाने वाली कंपनियों के साथ डील कर ली है जिसके चलते अब वे सिर्फ चैटबोट को चलाने वाली कंपनियों के लिए ही RAM और GPU बना रही है और इसी के चलते मार्केट में RAM और GPU की शॉर्टेज हो गई है, और इसी शॉर्टेज के कारण RAM और GPU की कीमतें बढ़ गई है और RAM और GPU की कीमतें बढ़ने से ऑटोमेटेकली स्मार्टफो और पीसी की कीमतें भी बढ़ गई है।

फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2028 तक RAM और GPU की शॉर्टेज रह सकती है उसके बाद RAM और GPU बनाने वाली नई कंपनियां आ सकती है और इसके बहुत ज्यादा चांसेस है कि यह नई कंपनियां चाइनीज हो। यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि शायद 2028 तक चैटबोट को चलाने वाली कंपनियां RAM और GPU खरीदना कम कर देगी क्योंकि तब तक उनके नए डाटा सेंटर बन गए होंगे जिसके बाद शायद उन्हें उतनी ज्यादा मात्रा में RAM और GPU खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

अब यहां पर सवाल यह उठता है की क्या अभी यह सही समय है नया स्मार्टफोन और पीसी लेनेका? इस सवाल का जवाब है बिल्कुल नही, अगर आपका एक्जिस्टिंग फोन यह पीसी अच्छी तरह चल रहा है और आपका काम उसमे हो रहा है तो आपको अभी स्मार्टफोन और पीसी लेने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आपके पास कोई विकल्प ही ना बचा हो और आपको स्मार्टफोन और पीसी लेना ही पड़ जाए तो आप अभी ले सकते है क्योंकि 2027 में शायद स्मार्टफोन और पीसी की कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती है। 

तो मेरे खयाल से अब आपके डाउट क्लियर हो गए होंगे। प्राइस हाइक को लेकर आपके विचार क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.