Clash of Clans में TH19 कब आएगा? जानिए कब मिल सकता है नया Town Hall
![]() |
| Image via: Mensutrapro |
अगर आप बहुत लंबे समय से Clash of Clans खेल रहे है तो आपको पता ही होगा कि अब Supercell ने यह पॉलिसी बना ली है की हर साल एक नया टाउन हॉल रिलीज होगा। फिलहाल गेम में टाउन हॉल का मैक्सिमम लेवल 18 है और यह लेवल 17 नवंबर 2025 को रिलीज किया गया था यानी की टाउन हॉल 18 के रिलीज को जल्दी ही एक साल पूरा हो जाएगा और इसका एक और मतलब निकलता है की जल्दी ही टाउन हॉल 19 आने वाला है।
अब यह तो पक्का है की टाउन हॉल 19 आने वाला है और Clash of Clans के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर यह कन्फर्म भी कर दिया गया है की टाउन हॉल 19 जल्दी ही आएगा लेकिन अभितक टाउन हॉल 19 की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है। तो क्या हम टाउन हॉल 19 की रिलीज डेट का अंदाजा लगा सकते है? इस सवाल का जवाब है हां।
Welcome to the Clash of Titans Season! Step into the Titan Foundry and get ready for a month of titanic Heroes, big upgrades, and even bigger action. Here's what's coming this November! ⚒️ https://t.co/7UjughgWlm
— Clash of Clans (@ClashofClans) October 31, 2026
दरअसल हाल ही में Clash of Clans के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट की गई जिसमे नवंबर 2026 का कैलेंडर ड्रॉप किया गया जिसमे यह साफ साफ बताया गया है की टाउन हॉल 19 की स्नीक पिक 13 नवंबर से 15 नवंबर तक आएगी जोकि हर बार आती है। और हर बार यह स्नीक पिक अपडेट के तकरीबन 1 से 3 दिन पहले आना स्टार्ट हो जाती है और उसके बाद अपडेट आता है, तो इस पैटर्न के हिसाब से लास्ट स्नीक पिक 15 नवंबर को आएगी तो हम यह मानकर चल सकते हैं कि शायद 16 या फिर 17 नवंबर को टाउन हॉल 19 रिलीज होगा।
![]() |
| Image via: @ClashofClans/X |
नवंबर 2026 के कैलेंडर में 9 से 16 नवंबर तक एक इवेंट दिखाया गया है जिस इवेंट का नाम “Last Town Hall 18 Challenge” है, इस इवेंट के नाम से भी हम यह प्रिडिक्ट कर सकते हैं कि टाउन हॉल 19 शायद 16 या 17 नवंबर को रिलीज हो सकता है। अब हमें यह तो पता नहीं है कि हमारा प्रिडिक्शन सही होगा या नहीं लेकिन यह तो 100% कंफर्म है कि टाउन हॉल 19 नवंबर 2026 में ही रिलीज होगा। तो अगर हमारा प्रिडिक्शन गलत भी होता है तो भी आपको टाउन हॉल 19 के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
क्या आप टाउन हॉल 19 के उत्साहित है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


