Trump की चुनावी हार पर ईरान में जश्न, तेहरान में जलाए गए Trump और Netanyahu के पोस्टर
![]() |
| Image via: financial times |
फिलहाल ईरान में जश्न का माहौल है और इस जश्न की वजह अमेरिका के राष्ट्रपति श्रीमान Donald Trump है। दरअसल ईरान की जनता Donald Trump से परेशान हो चुकी है और अब जब Donald Trump की पार्टी अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन में हार चुकी है तो ईरान में इस बात का जश्न मनाया जा रहा है।
ईरान में लोग ईरान के झंडों के साथ सड़कों पर आकर जश्न मना रहे है और Trump को गरिया रहे हैं। 4 नवंबर को ईरान की राजधानी तेहरान में लोगों का एक बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा जोकि Donald Trump की रिपब्लिकन पार्टी की हार को सेलिब्रेट करने के लिए उमड़ा था।
इस जश्न में ईरान के लोगों ने तहरान में एक बड़ा पोस्टर जलाया जिसमे अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump, इसराइल के प्राइम मिनिस्टर Benjamin Netanyahu, अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance, और अमेरिका के स्पेशल एनवॉय Steve Witkoff की फोटो थी। ईरान के लोगों का पोस्टर जलाकर सेलिब्रेट करना यह संकेत देता है कि ईरान के लोग उन चारों लोगों से कितनी ज्यादा नफरत करते हैं।
#WATCH | Tehran, Iran: People burn the banner of US President Donald Trump, Vice President JD Vance and Israeli PM Benjamin Netanyahu, following the Republican Party's losses in the US midterm elections. (Source: Reuters) https://t.co/talNHm1vnh
— ANI (@ANI) November 5, 2026
जिस बड़े से पोस्टर को जलाया गया उसके सामने उन बच्चियों की फोटो भी रखी हुई थी जिनकी मौत फरवरी 2026 में अमेरिका और इसराइल के हवाई हमलों से हुई। मरने वाली 168 बच्चियां ईरान के मिनाब शहर के एक स्कूल में पढ़ती थी और अमेरिका और इजरायल के द्वारा किए गए हवाई हमलों में वो स्कूल तबाह हो गया और स्कूल के साथ साथ 168 बच्चियां भी मर गई। खबरों के मुताबिक बच्चियों के साथ-साथ कई टीचर भी मारे गए जोकि बहुत ज्यादा दुखद था। इस दुखद घटना को Minab School Massacre के नाम से भी जाना जाता है।
A new Pentagon investigation has found the U.S. responsible for the deadly bombing of a girls' elementary school in Iran where at least 175 died. Military officers had planned the strike using outdated targeting data. https://t.co/3ATAhSL3NT
— FactPost (@factpostnews) March 11, 2026
जिन मासूम बच्चियों का युद्ध से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं था उनका बिना किसी दोष के मारा जाना शर्मनाक था और इसी कारण से ईरान की जनता में Trump और अमेरिका के प्रति घृणा की भावना पैदा हो गई जोकि आज Trump की पार्टी के चुनाव हारने के कारण सेलिब्रेशन के रूप में निकल रही है।
Trump की पार्टी के चुनाव हारने और ईरान की जनता के सेलिब्रेशन को लेकर आपके क्या विचार है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

