Type Here to Get Search Results !

क्या फूटने वाला है AI का बबल? टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्यों बढ़ रही हैं आशंकाएं

क्या फूटने वाला है AI का बबल? टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्यों बढ़ रही हैं आशंकाएं

क्या फूटने वाला है AI का बबल? टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्यों बढ़ रही हैं आशंकाएं
Image via: medium

फिलहाल दुनिया में AI कंपनियों ने तांडव मचा कर रखा है। यह AI कंपनियां बिलकुल किसी खुल्ले सांढ़ की तरह RAM और GPU खरीद रही है ताकि वे बड़े बड़े डाटा सेंटर बना सके और AI की इस रेस में अपने प्रतिस्पर्धी से आगे निकल सके। इसी चक्कर में इन AI कंपनीयों ने इतने ज़्यादा RAM और GPU खरीद लिए हैं कि अब मार्केट में RAM और GPU की शॉर्टेज़ हो गई है, अब यह तो जाहिर सी बात है कि अगर मार्केट में किसी चीज़ की शॉर्टेज हो गई है, तो ऑटोमैटिकली उस चीज़ के दाम भी बढ़ जाएंगे और फ़िलहाल RAM और GPU के केस में ऐसा ही हो रहा है।

फिलहाल मार्केट में RAM और GPU की बहुत ज्यादा शॉर्टेज चल रही है जिसके चलते RAM और GPU के दाम बढ़ गए है और इस कारण से अब स्मार्टफोन और पीसी के भी दाम बढ़ गए है क्योंकि स्मार्टफोन और पीसी दोनों में ही RAM और GPU यूज होता है। 

अब इतना ज्यादा रायता फैलाने के बाद भी अगर यह AI कंपनियां प्रॉफिट कमा रही हो तो समझ में आता है लेकिन ऐसा भी नहीं हो रहा, उल्टा ये AI कंपनियां अपना पैसा जला रही है बड़े बड़े डाटा सेंटर बनाने के लिए और ROI के नाम पर इन्हें मिल रहा है बाबाजी का ठुल्लू। 


अगर हम गूगल की बात करें तो पिछले तीन महीनों में गूगल ने $42.3 बिलियन कमाए पर अगर खर्चों की बात करें तो पिछले तीन महीनों में गूगल ने $51.4 बिलियन खर्च कर दिए यानी की आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। गूगल का कैश फ्लो नेगेटिव में चल रहा है यानी की अभी गूगल अपने पैसे जला रही है। तो गूगल इतने सारे पैसा कहां फूंक रहा है? इसका जवाब है बड़े बड़े डाटा सेंटर बनाने में। ठीक गूगल की ही तरह अमेज़न भी अपना पैसा डाटा सेंटर में फूंक रही हैं। पिछले तीन महीनों में अमेज़न ने $76 बिलियन डाटा सेंटर में फूंक दिए। अपने मार्क भाई की मेटा कंपनी का भी बुरा हाल है क्योंकि मेटा का कैश फ्लो भी नेगेटिव में चल रहा है।

अब यहां पर इन AI कंपनियों के लिए प्रॉब्लम यह है की जितना पैसा वह अपने चैटबोट के लिए डाटा सेंटर बनाने में खर्च कर रहे है उसका एक छोटा सा हिस्सा भी वह रिटर्न में नही निकाल पा रहे, क्योंकि इन कंपनियों ने अपने चैटबॉट के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान तो रिलीज कर दिए है पर उन प्लान को लेने वाले लोगों की संख्या कम है। उसके अलावा इन चैटबोट को चलाने का खर्चा भी इसकी सब्सक्रिप्शन कॉस्ट से ज्यादा है, एग्जांपल के लिए मान लीजिए कि आपने ChatGPT का $20 डॉलर वाला प्लान लिया है, अब जाहिर सी बात है की आपने खर्चा किया है तो आप इसका हेवी यूज करेंगे, तो अगर आप अपने सब्सक्रिप्शन को अच्छी तरह यूज करते है तो आप अपने $20 वाले प्लान में $700 वर्थ के AI का यूज करेंगे जोकि ChatGPT के लिए दूर-दूर तक प्रॉफिटेबल नहीं है। 

यह तो पैड सब्सक्रिप्शन की बात हो गई उसके अलावा भी इन चैटबोट को करोड़ों लोग फ्री में यूज कर रहे है जिसका मैसिव खर्चा आ रहा है और वह खर्चा AI कंपनियां उठा रही है अपने पैसे जलाकर। 

क्योंकि AI कंपनियां अपना पैसा जला रही है और इनके पास अभी तक इस बिजनेस मॉडल को प्रॉफिटेबल बनाने का कोई रास्ता नही है तो अब इन्वेस्टर इन कंपनियों से नाराज हो गए हैं जिसका असर हमे इन कंपनियों के स्टॉक पर दिख रहा है जोकि गिर गए है।

यह अनुमान लगाया जा रहा है की AI कंपनियां इस मैसिव एक्सपेंस को ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी, और अगर जल्दी ही कोई सॉल्यूशन नही मिला तो AI का बबल क्रैश हो जाएगा जिससे देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। 

AI के इस बबल को लेकर आपके विचार किया है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.