शाहरुख खान की ‘King’ का पोस्टर निकला कॉपी, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
![]() |
| Image via: Mensutrapro |
Dunki के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म King 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है जिसका बजट तकरीबन 450 करोड़ है। फिल्म को रिलीज होने में अब कम समय बचा है जिस कारण से प्रमोशन के लिए अब धीरे धीरे फिल्म का मटेरियल सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है इसी बीच हालही में फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान ने फिल्म का एक पोस्टर अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बात तो ज्वालामुखी ही फट गया।
Aaj phir yaad aaya... Qaatil nahi… Aashiq hoon… #KING In cinemas 24.12.26 https://t.co/Hbgz8ltR1I
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2026
दरअसल शाहरुख खान के द्वारा पोस्ट किया गया अपनी फिल्म King का पोस्टर Dhurandhar 2 के उस पोस्टर जैसा लग रहा था जिस पोस्टर में Hamza अपने दोनो हाथों में जलती हुई स्टिक पकड़ कर खानानी के ठिकाने पर आग लगा देता है। लोगों ने शाहरुख खान के द्वारा की गई उस पोस्ट के नीचे जमकर तांडव किया और कहा की बॉलीवुड कॉपी करने में माहिर है और अब तो बॉलीवुड पोस्टर भी कॉपी करने लगा है।
@iamsrk Kuch to OG kar liye karo. https://t.co/mjfxFiu9fq
— Shubham Sakhuja (@ishubhamsakhuja) October 27, 2026
लोगों ने खूब जली कटी सुनाई और कई तेजस्वी लोगों ने तो Raging Fire फिल्म का एडिट किया हुआ फेक पोस्टर दिखाकर कहा की देखो देखो King का पोस्टर Raging Fire फिल्म के पोस्टर से कॉपी किया गया है। अब Raging Fire वाला पोस्टर तो फेक है पर Dhurandhar 2 वाला पोस्टर तो कुछ हद तक King के पोस्टर जैसा ही है जिस कारण से उसमे तो फिल्म मेकर फसेंगे ही।
@iamsrk Ye bhi copy kar li....🤡 https://t.co/VB2xCuJjou
— Prashant Jha (@pjha2000) October 27, 2026
बॉलीवुड की यह बहुत ही पुरानी आदत रही है की वह दूसरी इंडस्ट्री की फिल्मों का रीमेक बना बना कर पैसे छापते है, अब पुराने टाइम में तो वो सब चीज़ें चल जाती थी क्योंकि तब लोग उतना ज्यादा सोशल मीडिया यूज नही करते थे लेकिन आज सस्ते डाटा के कारण लोग सोशल मीडिया का भरसक उपयोग कर रहे है और इस सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी नही छिपता।
कई सारे लोग तो यह भी कह रहे है की King फिल्म का सिर्फ पोस्टर ही कॉपी नहीं किया गया बल्कि फिल्म की स्क्रिप्ट को भी कॉपी किया गया है, अब फिल्म की स्क्रिप्ट को कॉपी किया गया है या नही ये तो फिल्म आने के बाद भी पता चलेगा लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं की पोस्टर में तो झोल कर ही दिया है।
इस पूरे मामले को लेकर आपके विचार किया है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

