Type Here to Get Search Results !

यह हेलीकॉप्टर शूटर गेम आपको अपने बचपन की याद दिला देगा

यह हेलीकॉप्टर शूटर गेम आपको अपने बचपन की याद दिला देगा

यह हेलीकॉप्टर शूटर गेम आपको अपने बचपन की याद दिला देगा
Image via: Steam

KMBOX एक गेम डेवलपमेंट कंपनी है और यह कंपनी क्लासिक टॉपडाउन स्टाइल की फास्ट गति वाली शूटर गेम बनाने के लिए जाने जाते है। हाल ही में KMBOX ने अपनी नई गेम Zero Gunner 2 रिलीज की है जोकि उनके द्वारा 2001 में बनाई गई Zero Gunner का सीक्वल है। हालांकि इस सीक्वल को आने में बहुत ज्यादा टाइम लग गया लेकिन वह कहते हैं ना की देर आए पर दुरुस्त आए, यही कहावत इस गेम पर भी लागू होती है क्योंकि भलेही गेम के सीक्वल को देरी से रिलीज किया पर गेम में कोई भी कमी नहीं है यानी गेम शानदार है। 

हालांकि Zero Gunner 2 एक 3D गेम है लेकिन फिर भी इस गेम को खेलते हुए आपको वही फीलिंग आएगी जोकि आजसे कई सालों पहले ऐसी ही टॉपडाउन क्लासिक गेम खेलने में आती थी। इस गेम की खासबात यह है की इसमें आप पर 360 डिग्री में से कहिसे भी हमला हो सकता है, यानी आपको हर दिशा में लड़ने का मौका मिलेगा। 

गेम में आपको हेलीकॉप्टर चलाना होगा जोकि एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर होगा। गेम में आपको अलग अलग कई सारे लड़ाकू हेलीकॉप्टर देखने को मिलेंगे जिनकी अपनी अलग अलग एबिलिटी होती है। अगर आपको ऐसे गेम खेलना पसंद है जिसमे दुश्मन लगातार आते ही जाए और आपको बिलकुल सांस लेनेका भी टाइम ना मिले तो यह गेम आपको पसंद आएगा क्योंकि इस गेम में आपका सामना इतने सारे दुश्मनों से होगा की आपको पलक जपकने तक का टाइम नही मिलेगा। 

कई सारे दुश्मनों के साथ साथ इस गेम में आपका सामना बड़े बड़े बॉस से भी होगा जोकि साइज में आपसे कई गुना बड़े होंगे लेकिन आपको उन्हे अपनी पावर और चतुराई से हराना होगा। 

तो फिर किसका इंतजार कर रहें है? अभी Google PlayStore पर जाइए और इस गेम को डाउनलोड करके इसका मजा लीजिए। अगर हम बात करें आईओएस की तो फिलहाल इस गेम को सिर्फ एंड्रॉयड पर ही रिलीज किया गया है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है की इस गेम को आईओएस पर कब रिलीज किया जाएगा। 


Zero Gunner 2 के बारे में आपके विचार क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं। 

अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.