Type Here to Get Search Results !

आखिरकार चाइना का मोबा गेम Honor of Kings भारत में रिलीज हो ही गया

आखिरकार चाइना का मोबा गेम Honor of Kings भारत में रिलीज हो ही गया

आखिरकार चाइना का मोबा गेम Honor of Kings भारत में रिलीज हो ही गया
Image via: insidesport

जब भारत और चीन की सेना 2020-2021 में आपस में टकराई थी तब भारत में एक बहुत बड़ा फैसला लिया था और वह फैसला था चीन की लगभग सारी एप और वीडियो गेम भारत में बंध करने का। 

टकराव के बाद भारत में चीन की लगभग सारी एप और गेम भारत में बैन कर दी थी और उसके बाद आज तक चीन की जो भी एप और गेम आई उन सारी को भारत में बैन कर दिया गया लेकिन आज एक अजूबा हुआ है और वह अजूबा है चीन की एक मोबाइल गेम Honor of Kings का भारत में लॉन्च होना।

इसकी खबर तो कई दिनों से इंटरनेट पर तैर रही थी लेकिन फिर खुद गेम की टीम ने ही ये खुलासा किया की वे 11 मार्च 2026 को Honor of Kings को भारत में रिलीज करेंगे। आज यानी की 11 मार्च 2026 को गेम भारत में लॉन्च हो भी गई जोकि एक बहुत ही बड़ी बात है।

चीन की गेम शायद भारत में इसी लिए लॉन्च हो पाई होगी क्योंकि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद उन्होंने कई सारे भारत विरोधी फैसले लिए और बनायबाजी भी की थी जिससे भारत और अमेरिका के रिश्तों में खटास आई और उसी बीच चीन को भारत के करीब आनेका मौक मिल गया। 

खैर जो भी बात हुई हो लेकिन एक बाद तो तै है की Honor of Kings के भारत में रिलीज होने से चीन के साथ साथ भारत का भी फायदा है क्योंकि Honor of Kings को एक ईस्पोर्ट्स गेम भी कहा जाता है और इस बार के EWC 2026 यानी की (ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026) में Honor of Kings को भी जगह मिली है जोकि एक बड़ी बात है।

फिलहाल भारत में सिर्फ कुछ गिनी चुनी गेम ही है जोकि ईस्पोर्ट्स को भारत में जिंदा रखे हुए है लेकिन अब इस कैटेगरी में Honor of Kings के रूप में एक और गेम शामिल हो गई है जोकि भारत की ईस्पोर्ट्स कम्युनिटी के लाए बहुत ही अच्छी बात है। 

Honor of Kings के डेवलपर ने इस गेम को भारत के फेमस करने के लिए बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट किया है जिसके तहत भारत में गेम के ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट किए जाएंगे और साथ ही गेम के डेवलपर ने भारत के कई फेमस यूट्यूबर्स के साथ कॉलेब भी किया है ताकि गेम को ज्यादा से ज्यादा फेमस किया जा सके। 

कुल मिलाकर Honor of Kings गेम के भारत में लॉन्च होने से सबका फायदा ही है। इस बारे में आपका क्या मानना है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके शेयर कर सकते है।

अगर आपको गेमिंग और फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना है तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.