Mahavatar Narsimha की अपार सफलता के बाद Hombale Films ने अब अपनी आगामी फिल्म Mahavatar Parshuram का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है
![]() |
| Image via: Hombale Films/Youtube Channel |
आज ही यानी की 19 अप्रैल रविवार के दिन Hombale Films ने अपनी आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर Mahavatar Parshuram फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है।
Hombale Films स्टूडियो भगवान विष्णु के सभी अवतारों पर एनिमेटेड फिल्म सीरीज बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है और इसी सीरीज की पहली फिल्म थी Mahavatar Narsimha जिसने बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दी थी और जबरदस्त कलेक्शन किया था। सफलता की इसी गति को बरकरार रखने के लिए Hombale Films अपनी इस सीरीज की दूसरी फिल्म Mahavatar Parshuram को अगले साल रिलीज करेगा जिसका मोशन पोस्टर Hombale Films ने आज रिलीज कर दिया है।
यह मोशन पोस्टर एक 54 सेकंड का वीडियो है जिसमे भगवान परशुराम को आता ताई दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो चालू होते ही भगवान की जनेऊ दिखाई गई है जिसे देखकर हमारे चहेरे पर मुस्कान आ जाती है और हम उत्साहित भी हो जाते है। अगले ही सीन में दुश्मनों को दिखाया जाता है और तभी भगवान परशुराम के धनुष से चला एक बाण एक दुश्मन के सिर को धड़ से अलग कर देता है और इस दृश्य से यह साफ साफ पता चलता है की Mahavatar Narsimha की ही तरह Mahavatar Parshuram में भी हमे जबरदस्त वायलेंस देखने को मिलेगा।
शायद Mahavatar Narsimha से भी ज्यादा वायलेंस और ब्रूटल सीन हमे Mahavatar Parshuram फिल्म में देखने को मिलेंगे। अगर बात करें एनीमेशन के क्वालिटी तो मोशन पोस्टर में तो क्वालिटी अच्छी ही दिख रही है पर सिर्फ छोटे से मोशन पोस्टर से हम यह नहीं कह सकते की पूरी फिल्म की क्वालिटी क्या होगी पर क्योंकि सीरीज की पहली फिल्म Mahavatar Narsimha ने अच्छे पैसे कमाए थे तो उन पैसों का उपयोग Hombale Films ने Mahavatar Parshuram में जरूर किया होगा और Mahavatar Parshuram फिल्म का बजट भी बढ़ाया होगा, तो हम बिलकुल उम्मीद कर सकते है की Mahavatar Parshuram फिल्म के एनीमेशन की क्वालिटी जबरदस्त होगी।
अगर बात करे रिलीज डेट की तो Mahavatar Parshuram फिल्म दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी फिल्म को रिलीज होने में काफी समय बाकी है और इसे देखकर लगता है की इस बार Hombale Films अपनी Mahavatar Parshuram फिल्म को पर्याप्त समय देकर अच्छी तरह डेवलप करेंगे और हमारे सामने अच्छी क्वालिटी एनिमेटेड फिल्म आएगी।
क्या आपने इस मोशन पोस्टर को देखा है? मोशन पोस्टर को लेकर आपके विचार क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते है तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

