छोटा भीम की छुटकी या फिर एक माहिर हत्यारिन? जानिए क्या देखने को मिलेगा आपको Alia Bhatt की Alpha में
![]() |
| Image via: mensutrapro |
तो भई Dhurandhar की आंधी के बाद आखिकार ऊपरवाले ने YRF को इतनी शक्ति दे ही दी है की वे अपनी स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म Alpha सिनेमाघरों में रिलीज कर सके।
इस फिल्म का प्रमोशन तो ऐसे किया जा रहा था की जैसे फिल्म में इंसानों ने नहीं बल्कि ग्रीक देवताओं ने एक्टिंग की हो। जब भी बॉलीवुड वाले कोई फीमेल लीड एक्शन फिल्म बनाते है तो ऐसे प्रमोशन करते है की जैसे उन्होंने फिल्म नही एटम बम बनाया हो, लेकिन जब हम फिल्म देखते है तो वह फिल्म एटम बम नही पर सुतली बम जैसी लगती है। Alpha के साथ भी यही है संतरा बोलके नींबू पकड़ा दिया है लोगों के हाथ में।
सबसे पहले तो फिल्म की स्टोरी ही सड़े हुए पपीते जैसी है, फिल्म में दिखाया गया है की Bobby Deol इंडियन आर्मी में काम करता था और फिर वह रिटायर हो गया, कहानी के मुताबिक Bobby Deol एक सुपर सोल्जर प्रोग्राम चलता है जिसका नाम Alpha है। प्रोग्राम के तहत वह Alia Bhatt और Sharvari को सुपर सोल्जर बना भी देता है, और फिर सेकंड हाफ में पता चलता है की Bobby Deol एक पाकिस्तानी एजेंट है जोकि भारत में 20 साल से है और वह इंडियन आर्मी का हिस्सा भी बन चुका था, मतलब YRF के मुताबिक इंडियन आर्मी इतनी मूर्ख है की 20 साल से एक पाकिस्तानी एजेंट को डिटेक्ट नही कर सकी। अब अंत में क्या होगा वह प्रिडिक्ट करना बच्चों का खेल है तो प्रिडिक्शन के अनुरूप ही Alia Bhatt और Sharvari अपने नकली धुरंधर यानी Bobby Deol को हरा देती है और फिर वे दोनो अपने पप्पा Anil Kapoor के साथ रहने लगती है जोकि रॉ के चीफ है।
अब अगर बात करे एक्टिंग को तो भाई यह तो मटिया मेट हो जाती है, Alia Bhatt को देलहर लगता ही नहीं की ये बहन लंबे चौड़े गुंडों को हरा सकती है, उसका बॉडी स्ट्रक्चर ही ऐसा नहीं है जोकि एक्शन के दौरान सूट हो सके। Alia Bhatt एक हत्यारिन के बजाए छोटा भीम की छुटकी ज्यादा लग रही थी। Sharvari ने तो गुड गोबर ही कर रखा था, उसके कुछ सीन ऐसे थे जैसे वो अंडरगारमेंट्स की एड कर रही हो। और भाई साब एक चीज के बिना तो YRF के स्पाई यूनिवर्स की कोई फिल्म कंप्लीट होती ही नहीं है और वह चीज है बिकिनी।
![]() |
| Image via: FilmyAkkie/youtube |
पता नही YRF को बिकिनी से क्या ऑब्सेशन है की उन्हे अपनी हर स्पाई मूवी में बिकिनी वाली औरते घुसानी ही घुसानी है। इस फिल्म में भी आपको Alia Bhatt और Sharvari दोनो बिकिनी में डोलती नजर आ जाएंगी जैसे उन्हे लगता है की लोग उन्हे बिकिनी में देखने के लिए ही टिकट लेकर फिल्म देखने जाते है।
कुल मिलाकर यह एक खराब फिल्म है जिसे बस एंटरटेनमेंट के लिए देखा जा सकता है। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


