Type Here to Get Search Results !

क्या Dhurandhar The Revenge से डरके यश की फिल्म Toxic क्लेश से पीछे हट गई?

क्या Dhurandhar The Revenge से डरके यश की फिल्म Toxic क्लेश से पीछे हट गई?

क्या Dhurandhar The Revenge से डरके यश की फिल्म Toxic क्लेश से पीछे हट गई?
Image via: freepressjournal

अगर आप फिल्मों से जुड़ी खबरों को फॉलो करते है तो आपको पता ही होगा की आदित्य धर की सुपरडुपर हिट फिल्म Dhurandhar का अगला पार्ट Dhurandhar The Revenge 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है और यश की अपकमिंग फिल्म Toxic भी पहले उसी डेट पर रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर अचानक Toxic फिल्म के मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया और अब Toxic Dhurandhar से 19 मार्च 2026 को क्लेश नही करेगी।

आज से कुछ हफ्तों पहले तो दोनों ही फिल्म मेकर्स यानी की Dhurandhar के फिल्म मेकर्स और Toxic के फिल्म मेकर्स दोनो ही अड़े हुए थे की दोनों को ही 19 मार्च 2026 को ही फिल्म रिलीज करनी है फिर चाहे भलेही क्लेश से नुकसान हो, हालांकि यहां पर Dhurandhar के मेकर्स की कोई गलती नहीं है क्योंकि उन्होंने तो पहले ही Dhurandhar The Revenge के लिए 19 मार्च 2026 का स्लॉट बुक किया था लेकिन फिर पता नही Toxic के मेकर्स को क्या सूजा की उन्होंने Dhurandhar The Revenge के साथ क्लेश करने का फैसला किया यानी की उन्होंने फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज करने का फैसला किया।

Dhurandhar The Revenge और Toxic का क्लेश सिर्फ दोनो फिल्मों तक ही नही रहा बल्कि दोनों फिल्मों के प्रशंसक भी इस क्लेश में कूद पड़े और सोशल मीडिया में दोनो ही खेमें में युद्ध छिड़ गया। Dhurandhar The Revenge के प्रशंसक Toxic की आलोचना करने लगे और Toxic के प्रशंसक Dhurandhar The Revenge फिल्म की आलोचना करने लगे हालांकि यहां पर पलड़ा Dhurandhar The Revenge का भारी था क्योंकि Dhurandhar के पहले पार्ट ने पहले ही बॉक्स ऑफिस में आग लगा दी थी और अब यह लगभग तै है की Dhurandhar The Revenge भी तबाही मचाएगी और यही कारण था की Dhurandhar के मेकर्स अपनी रिलीज डेट पर अड़े रहे और Toxic के मेकर्स भी अपने ईगो के चक्कर में अड़े रहे लेकिन फिर थोड़े ही समय में Toxic के मेकर्स को यह दिखने लगा की इस क्लेश से उनको नुकसान हो सकता है तो उस कारण से फिर उन्होंने ये कहके Toxic की रिलीज डेट बदल ही की Toxic एक ग्लोबल फिल्म है और मिडिल ईस्ट में फिलहाल युद्ध का माहौल चल रहा है जिस कारण से फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज करना बिजनेस केडी लिहाज से ठीक नहीं होगा।

Toxic के बयान के बाद यह जाहिर था की Dhurandhar के प्रशंसक Toxic के मेकर्स का मजाक उड़ाएं और यही हुआ भी, Dhurandhar के प्रशंसकों ने जमकर Toxic का मजाक उड़ाया और यह कहा की Toxic ने Dhurandhar The Revenge से डरकर रिलीज डेट बदली है ना कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण।

खैर कारण चाहे जो भी रहा हो लेकिन Toxic के मेकर द्वारा लिया गया फैसला दोनो ही फिल्मों के लिए अच्छा साबित होगा। अगर बात करें Toxic की नई रिलीज डेट के बारे में तो अब Toxic 4 जून 2026 को रिलीज होगी।

इस पूरे लफड़े के बारे में आपके विचार क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहिए है तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.