Type Here to Get Search Results !

क्यों Netflix की The Witcher सीरीज अच्छी शुरुआत के बाद भी चौथे सीजन तक आते आते फ्लॉप हो गई?

क्यों Netflix की The Witcher सीरीज अच्छी शुरुआत के बाद भी चौथे सीजन तक आते आते फ्लॉप हो गई?

क्यों Netflix की The Witcher सीरीज अच्छी शुरुआत के बाद भी चौथे सीजन तक आते आते फ्लॉप हो गई?
Image via: Netflix 

Netflix ने 20 दिसंबर 2019 को अपनी एडवेंचर से भरपूर एक्शन फैंटेसी सीरीज The Witcher का पहला सीजन रिलीज किया था जिसके लीड रोल में अपने सुपरमैन यानी की हेनरी कैविल थे। यह वेब सीरीज The Witcher नामक नॉवेल पर आधारित थी और गौर करने लायक बात यह है की इस नॉवेल पर एक वीडियो गेम सीरीज भी बन चुकी है और उस गेम सीरीज का नाम भी The Witcher रखा गया था।

The Witcher वेब सीरीज आते ही हिट हो गई क्योंकि इसकी नॉवेल और वीडियो गेम पहले से ही हिट थी इसी लिए लोग इस वेब सीरीज से अच्छी तरह कनेक्ट हो पाए और फिर Netflix ने भी The Witcher सीरीज को बनाने में पैसा पानी की तरह बहाया जिसका रिजल्ट भी देखने को मिला। इस वेब सीरीज के हिट होने का एक और कारण था हेनरी कैविल जोकि खुद एक गेम है और उन्होंने The Witcher गेम खेल रखी है, उसके अलावा वह The Witcher नॉवेल से भी अच्छी तरह कनेक्टेड थे। 

The Witcher गेम और नॉवेल के प्रति बने कनेक्शन के चलते हेनरी कैविल The Witcher वेब सीरीज के लिए बहुत कमिटेड थे और उन्होंने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन फिर आया दूसरा सीजन और उसमे Netflix ने स्टोरी के साथ छेड़छाड़ करना चालू कर दिया यानी की जो कहानी नॉवेल में थी उस कहानी को Netflix फॉलो नहीं कर रहा था और यही सामने आता है क्रिएटिव डिफरेंस और इसी के चलते हेनरी कैविल ने तीसरे सीजन के बाद इस सीरीज को छोड़ दिया। 

हेनरी कैविल नही चाहते थे की Netflix कहानी में बहुत ज्यादा बदलाव लाए और इसी कारण से उन्होंने इस सीरीज से अलग होने का फैसला किया। दर्शकों के दिमाग में रिविया के गेराल्ट के रोल में हेनरी कैविल का चहरा छप चुका था और जैसे ही दर्शकों ने यह खबर सुनी की हेनरी कैविल सीरीज को तीसरे सीजन के बाद छोड़ रहे है तो दर्शक काफी ज्यादा नाराज़ और दुखी हुए क्योंकि काफी सारे दर्शक इस सीरीज को सिर्फ हेनरी कैविल के कारण ही देख रहे थे और अब जब हेनरी कैविल ही शो में नही रहेंगे तो फिर दर्शक भी शो को देखना जारी नही रखेंगे।

जब सीरीज का चौथा सीजन रिलीज हुआ तो रिविया के गेराल्ट के रोल में हेनरी कैविल को लियाम हेम्सवर्थ ने रिप्लेस किया। लियाम हेम्सवर्थ की एक्टिंग में कोई कमी नहीं थी लेकिन क्योंकि लोगों के जहन में हेनरी कैविल की छवि बनी हुई थी तो लोग लियाम हेम्सवर्थ को अपना नही पाए और इसी कारण से सीजन 4 से The Witcher की व्यूवरशिप गिरने लगी। सीजन 4 की कम रेटिंग और खराब रिव्यू से यह जानना मुश्किल नही है की सीजन 4 फ्लॉप साबित हुई है। 

तो इस तरह Netflix के मूल कहानी से बिलकुल ही अलग जाने के एक गलत निर्णय से The Witcher सीरीज अर्श से फर्श तक आ गई और जहां पहले Netflix हेनरी कैविल के साथ इस सीरीज के कन्फर्म 7 सीजन लाने वाला था वहां अब Netflix इस सीरीज को सिर्फ 5 सीजन में खत्म कर देगा।

तो इस तरह Netflix की The Witcher सीरीज अच्छी शुरुआत के बाद भी अंत में फ्लॉप होकर रह गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.