भाप से बना आदमी जो जापान में फैला देता है दहशत, जानिए Human Vapor के बारे में
![]() |
| Image via: mensutrapro |
सोचिए एक आदमी जिसका पूरा शरीर भाप का बना हो और वो जब चाहे तब इंसान के रूप में बदल जाए और जब चाहे तब भाप बन जाए और सोने पर सुहागा वह आदमी कभी मर नही सकता, यह सोचने भर से ही रोमांच फील होने लगता है और अगर आप इस रोमांच को और भी ज्यादा बढ़ाना चाहते और इस कहानी को विटनेस करना चाहते है तो आप Netflix पर आई नई वेब सीरीज Human Vapor देख सकते है।
![]() |
| Image via: hollywoodreporter |
Human Vapor एक जापानी - साउथ कोरियन साइंस फिक्शन क्राईम थ्रिलर वेब सीरीज है जिसे 1960 में आई एक जापानी फिल्म The Human Vapor से प्रेरित होकर बनाया गया है। 2 जुलाई को Netflix पर आई इस वेब सीरीज के कुल 8 एपिसोड है जिनकी लंबाई 40 मिनिट से लेकर 1 घंटे तक की है।
![]() |
| Image via: hollywoodreporter |
The Human Vapor में हमे एक ऐसा आदमी दिखाया जाता है जोकि खुदको भाप में बदल सकता है और वापस इंसान भी बन सकता है। यह आदमी जापान के टोक्यो शहर में लोगो को बडी ही बेरहमी से मार रहा है और प्रशासन भी उस आदमी का कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा, ऐसे में एक रिपोर्टर और एक पुलिस वाला उस भाप बनने वाले आदमी के पीछे पड़े है ताकि उस आदमी को पकड़ा जा सके और उसकी सच्चाई जानी जा सके। क्या रिपोर्टर और वह पुलिस वाला बंदा अपने भाप वाले आदमी को पकड़ पाएंगे? यह जानने के लिए आपको यह वेब सीरीज Netflix पर देखनी पड़ेगी।
The Human Vapor एक स्लो सीरीज है तो अगर आप ऐसा मान के चल रहे है की इस शो में आपको हर कुछ मिनिट पर मारधाड़ और गर्दा उड़ता हुआ एक्शन देखने को मिलेगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हां शो में मारधाड़ और एक्शन है पर वो उतना ज्यादा नहीं है की आपके अंदर एड्रीनलीन का हाहाकार मच जाए। कहानी स्लो है और बहुत सारा ऐसा कंटेंट भी घुसाया है जिसे जबरदस्ती ना घुसेड़ा होता तो भी चलता उससे कहानी को कोई ज्यादा फर्क ना पड़ता। कहानी स्लो जरूर है पर इस वेब सीरीज का बीजीएम जबरदस्त है और उसी के कारण शायद मुझे यह वेब सीरीज पसंद आई हालांकि इस सीरीज का कॉन्सेप्ट अच्छा है और सीरीज आपके मुंह पर बहुत सारे ट्विस्ट भी फैंक के मारती है पर फिर भी सीरीज हमे वो थ्रिल और कनेक्शन फील नहीं करवा पाती जोकि करवाना चाहिए था।
![]() |
| Image via: hollywoodreporter |
सीरीज में मौजूद सभी एक्टर का परफॉर्मेंस बहुत ही बढ़िया था और आप उनसे कनेक्ट भी कर पाते है लेकिन जिस प्रकार किरदारों को लिखा गया था उसके कारण वे ज्यादा देर हमारे दिमाग में नही रह पाते। अगर बात करें VFX और CGI की तो भाई उसपर तो Netflix ने बहुत अच्छा काम किया है इंसान से भाप और भास से वापस इंसान बनने के VFX काफी अच्छे थे, हालांकि कई जगह ऐसी भी थी जहां VFX की क्वालिटी खराब थी पर उतना तो हम इग्नोर कर सकते है।
कुलमिलाकर Human Vapor एक टाइमपास वेब सीरीज है जिसे आप सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए देखना चाहे तो देख सकते हो हालांकि अगर आपको स्लो कंटेंट देखना पसंद नहीं है तो फिर यह सीरीज आपको बोर जरूर करेगी।
Rating: 2.5/5
क्या आप इस सीरीज को देखने वाले है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़ी ऐसी ही जानकारी से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्यों कहा था मोबियस ने खुशी नहीं चुननी, बोझ चुनना है





