Avengers: Doomsday में टकराएंगी दो या उससे ज्यादा पृथ्वियां! क्या होगा अंजाम?
![]() |
| Image via: mensutrapro |
तो भाईसाब जिस पल का इंतजार Marvel के फैंस दिन गिन-गिन कर कर रहे थे आखिरकार वह पल आ ही गया क्योंकि इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड मूवी Avengers: Doomsday का ट्रेलर आखिकार रिलीज हो चुका है। ट्रेलर ने बवाल काट दिया है और ट्रेलर देखकर ही लग रहा है की फिल्म हमारे अंदर एड्रीनलीन का हाहाकार मचा देगी।
ट्रेलर में हमे Thor, Sam Wilson (Captain America), Shang-Chi, Fantastic Four, Thunderbolts, Ant-Man, Black Panther (Shuri), Namor, Loki, Professor X, Magneto, Cyclops और Mystique देखने को मिले और जाहिर है फिल्म का विलन Doctor Doom भी देखने को मिला जोकि इतना ज्यादा पावरफुल है की शायद हमारे सभी हीरो से फर्श पर पोछा मरवाएगा लेकिन मजाक से हटकर अगर किसी चीज ने ट्रेलर में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है तो शायद वह चीज ट्रेलर में दिखाया गया incursion का सीन है।
![]() |
| Image via: screenrant |
अगर आपको नहीं पता की incursion किया होता है तो हम आपको बताते है, दरअसल MCU में incursion का मतलब होता है दो यूनिवर्स का आपस में टकराना और यही चीज हमे इस ट्रेलर में देखने को मिलती है जब Professor X खिड़की से एक पृथ्वी को नजदीक आता हुआ देख रहे होते है। दरअसल आसमान में नजर आ रही वो पृथ्वी Professor X की पृथ्वी से टकराने के लिए आ रही होती है और वही नजारा Professor X देख रहे होते है।
![]() |
| Image via: Marvel Entertainment/Youtube |
अब आपके मन में यह सवाल भी आएगा की आखिर incursion होता ही क्यों है? तो कॉमिक बुक के मुताबिक Beyonders नाम के जीव जोकि इतने ज्यादा पावरफुल थे की वो मल्टीवर्स के बाहर रहते थे उन्होंने हर यूनिवर्स में एक Molecule Man प्लांट किया जिसे हम एक तरह का जिंदा बम भी कह सकते है क्योंकि Beyonders जब चाहे तब Molecule Man को डेटोनेट करके यूनिवर्स को खत्म कर सकते थे। Beyonders का प्लान यह था की जब जरूरत पड़ेगी तो वे एक साथ इन Molecule Man को डिटोनेट करेंगे जिससे पूरा का पूरा मल्टीवर्स ही खतम हो जाएगा, पर यही पर अपने Doctor Doom भाईसाब अपनी टांग अड़ा देते है।
![]() |
| Image via: screenrant |
दरअसल Doctor Doom को Beyonders का प्लान पता चल जाता है जिसे रोकने के लिए वो सबसे पहले एक यूनिवर्स के Molecule Man को मार देता है ताकि वो डेटोनेट ही ना कर पाए और यूनिवर्स बच जाए, और वह एक एक करके सभी यूनिवर्स के Molecule Man को मारने वाला था लेकिन जब उसने पहले यूनिवर्स के Molecule Man को मारा तो Beyonders का बैलेंस बिगड़ गया और एक यूनिवर्स का स्ट्रक्चर टूटने से पूरे मल्टीवर्स का स्पेस टाइम फैब्रिक अनस्टेबल हो गया और यही से incursion होना स्टार्ट हो गया।
![]() |
| Image via: screenrant |
यह तो हो गई कॉमिक बुक में incursion कैसे होता है उसकी बात, अब बात करते है की MCU में यानी फिल्म यूनिवर्स में incursion कैसे होता है। MCU के हिसाब से जब कोई इंसान किसी दूसरे यूनिवर्स में जाता है और वहा ज्यादा समय बिताता है या वहां की टाइमलाइन में कोई बडा इंटरफेयर करता है तो उसके कारण दोनो यूनिवर्स की नेचरल स्टेबिलिटी बिगड़ जाती है और इसी के कारण incursion होता है। इसका एग्जांपल हमें Doctor Strange in the Multiverse of Madness में देखने को मिला था जब Earth-838 पर Doctor Strange ने Darkhold का उपयोग करके incursion ट्रिगर कर दिया था।
![]() |
| Image via: fandom |
Avengers: Doomsday में भी हमे incursion देखने को मिलेगा और ट्रेलर के एक सीन में जहां अपने Thor भाईसाब पूरी पलटन को Doctor Doom के बारे में बता रहा होता है तो वही पर Fantastic Four के बिल्कुल पीछे एक बड़ी सी स्क्रीन में हमें 3 पृथ्वी देखने को मिलती है और एक टाइमर देखने को मिलता है जिससे यही लग रहा है की यह incursion 3 पृथ्वी के बीच होने वाला है।
![]() |
| Image via: Marvel Entertainment/Youtube |
अब वह 3 पृथ्वी कौन सी हो सकती है यह अंदाजा भी हम लगा ही लेते हैं, पहली पृथ्वी तो Earth-616 ही होगी, फिर उसके बाद दूसरी पृथ्वी X-Men वाली होगी जिसका सीन ट्रेलर के स्टार्ट में दिखाया गया था और तीसरी पृथ्वी Fantastic Four की हो सकती है।
यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या हमारी प्रिडिक्शन वाकई में सही होती है या नहीं, पर इस बात का पता हमें फिल्म रिलीज होने के बाद ही चलेगा। तो फिर लगे हाथ फिल्म की रिलीज डेट पर भी बात कर ही लेते हैं जोकि December 18, 2026 है, मतलब यह फिल्म हमे क्रिसमस की छुट्टियों पर देखने को मिलेगी।
![]() |
| Image via: marvel |
क्या आप Avengers: Doomsday के लिए एक्साइटेड है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही मजेदार जानकारी से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।








