Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग में धागे खोल दिए
![]() |
| Image via: news9live |
Dhurandhar के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी और अपने लाइफटाइम में वर्ल्डवाइड ₹1,349.65–1,428 करोड का ग्रॉस कलेक्शन किया था। जिस तरह का ताबड़तोड़ कलेक्शन Dhurandhar के पहले पार्ट ने किया था उससे यह तो पक्का था की Dhurandhar का दूसरे पार्ट यानी कि Dhurandhar The Revenge भी जबरदस्त कलेक्शन करेगा लेकिन Dhurandhar The Revenge तो सभी उम्मीदों से आगे निकलती हुई दिख रही है क्योंकि Dhurandhar The Revenge की एडवांस बुकिंग ही इतनी ज्यादा हो चुकी है की इसने सचमे धागे खोल दिए है।
Sacnilk वेबसाइट के एक रिपोर्ट के मुताबिक अबतक Dhurandhar The Revenge के पैड प्रिव्यू और पहले दिन की टोटल वर्ल्डवाइड बुकिंग यानी की सभी को मिलकर Dhurandhar The Revenge ने 123+ करोड का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉलीवुड के इतिहास में शायद ही कोई ऐसी फिल्म आई थी जिसने रिलीज से पहले ही इतना ज्यादा कलेक्शन कर लिया हो।
अभी भी फिल्म के रिलीज होने में थोड़ा समय बचा हुआ है तो अभी एडवांस बुकिंग और भी बढ़ेगी और फिर 19 तारीख को जब फिल्म रिलीज होगी तो डायरेक्ट सिनेमाघरों से टिकट लेके देखने वाले लोग भी तो होंगे जिन्हें मिलाकर Dhurandhar The Revenge के पहले दो दिनों का कलेक्शन इतिहास रच देगा।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की अगर Dhurandhar The Revenge ऑडियंस को पसंद आई तो यह फिल्म अपने लाइफटाइम में 2000 करोड से भी ज्यादा का बिजनेस कर सकती है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो Dhurandhar The Revenge बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली Dangal फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
Dhurandhar The Revenge में वह सारे लक्षण दिख रहे है जिससे हम यह कह सके की Dhurandhar The Revenge अपना डंका बजाएगी और Dangal का रिकॉर्ड तोड़ेगी, हालांकि अब यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि क्या यह अजूबा होता है या फिर नही।
खैर Dhurandhar The Revenge के इस धुआधार प्रदर्शन के बारे में आपका क्या कहना है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

