Type Here to Get Search Results !

ध्रुव राठी ने आखिरकार Dhurandhar 2: The Revenge पर वीडियो बना दिया है और यूट्यूब पर उस वीडियो का रिएक्शन भी धुआधार है

ध्रुव राठी ने आखिरकार Dhurandhar 2: The Revenge पर वीडियो बना दिया है और यूट्यूब पर उस वीडियो का रिएक्शन भी धुआधार है

ध्रुव राठी ने आखिरकार Dhurandhar 2: The Revenge पर वीडियो बना दिया है और यूट्यूब पर उस वीडियो का रिएक्शन भी धुआधार है
Image via: odishabytes

जैसा कि आपको पता ही है की जब Dhurandhar का पहला पार्ट आया था तब जर्मनी में रहने वाले भारती यूट्यूबर ध्रुव राठी ने उस फिल्म पर वीडियो बनाया था और उस वीडियो में उसने Dhurandhar फिल्म को एक प्रोपोगंडा फिल्म कहा था जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और ध्रुव राठी को उसके कमेंट सेक्शन में काफी गालियां पड़ी थी हालांकि उसके बाद ध्रुव राठी की टीम ने नेगेटिव कमेंट डिलीट कर दिए थे जैसा की वो लोग हम्मेशा करते है लेकिन उस वीडियो से फिल्म को नुकसान होने के बजाए उल्टा फायदा ही हुआ था।

ध्रुव राठी के वीडियो से Dhurandhar फिल्म को प्रमोशन ही मिला था और उस फिल्म ने धुआधार कमाई की थी तो लोग इस बार भी यह उम्मीद कर रहे थे की Dhurandhar 2: The Revenge के रिलीज होने पर भी शायद ध्रुव राठी वीडियो बनाएगा और लोगो का अनुमान बिलकुल ठीक निकला। आज से दो दिन पहले ही ध्रुव राठी ने Dhurandhar 2: The Revenge पर वीडियो बनाई और जैसा की उम्मीद थी उस वीडियो पर अब तक 13 मिलियन व्यू आ चुके है। 


इस बार तो ध्रुव राठी ने खुल्ले आम अपनी वीडियो में आदित्य धर और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और पूरे वीडियो में प्राइम मिनिस्टर मोदी और आदित्य धर को तू करके संबोधित किया है जब की क्रिमिनल अतीक अहमद को आप कह कर संबोधन किया है। जैसा की ध्रुव राठी अपने हर वीडियो में करता है उसी तरह इस वीडियो में भी उसने तथ्य को तोड मरोड़ के पेश किए है और मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। जिस तरह वो बीजेपी की आलोचना करता है उससे लोग यह अनुमान लगाते है की शायद उसे कोई बीजेपी के खिलाफ बोलने के पैसे देता हो। 


ध्रुव राठी के इसी जहरीले वीडियो के चलते यूट्यूब पर लगभग सभी राइट विंग के यूट्यूबर ने ध्रुव राठी को जवाब देते हुए वीडियो अपलोड किए है। राइट विंग के साथ साथ कई सारे न्यूट्रल यूट्यूबर ने भी ध्रुव राठी को जमकर सुनाया है।


यूट्यूब के साथ साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी ध्रुव राठी पर कई मीम बन रहे है और राइट विंग के लोग उसकी जमकर टांग खींच रहे है।


खैर ध्रुव राठी जिस भी प्रोपोगंडा के साथ वीडियो बनाता हो लेकिन एक बात को तै है की ध्रुव राठी की वीडियो से फिल्म का नुकसान होने के बजाए फायदा ही हो रहा है, क्योंकि वो कहते है ना की प्रमोशन नेगेटिव या पॉजिटिव नही होता, प्रमोशन प्रमोशन होता है।

खैर ध्रुव राठी के वीडियो पर आपका क्या कहना है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके शेयर कर सकते है।

अगर आप इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चलने वाली इसी तरह की गरमा गर्म खबरों से अपडेटेड रहना चाहते है तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.