Faily Brakes Roadtrip एक ऐसी मजेदार रेसिंग गेम है जिसमे डेवलपर ने अराजकता भी डाल दी है, इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन अब आईओएस पर चालु हो गया है
![]() |
Image via: pocketgamer |
अगर आप एक गेमर है और आपको रेसिंग गेम खेलना पसंद है तो आपको अपनी नज़र आगामी रेसिंग गेम Faily Brakes Roadtrip पर रखनी चाहिए क्योकि Faily Brakes Roadtrip एक मजेदार रेसिंग गेम है। इस गेम में आप रेसिंग करने के साथ साथ बहुत सारा धमाल भी मचा सकते है और यही चीज इस गेम की खासियत है। आपको बतादें की Faily Brakes एक वीडियो गेम सीरीज है और Faily Brakes Roadtrip उसी सीरीज का एक पार्ट होने वाली है।
There's no brakes on this roadtrip! Crash across the continent in style in the biggest Faily game ever: Faily Brakes Roadtrip.
— SpungeGames | Pre-order Faily Brakes Roadtrip! (@SpungeGames) August 6, 2025
Pre-order now on iOS: https://t.co/ypratTPr5h#Fail #FailyBrakes#iPhone #iOS pic.twitter.com/xzdbkbbXsp
Faily Brakes Roadtrip गेम को पब्लिश करने का काम Spunge Games Pty Ltd नामक कंपनी करेगी जिसने इससे पहले भी Faily Brakes Classic, Faily Brakes 2, Faily Skater Street Racer, और Faily Brakes जैसे गेम को पब्लिश किया है। Faily Brakes Roadtrip गेम एंड्राइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने वाला है लेकिन फिलहाल गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन केवल आईओएस पर ही चालू किया गया है। अगर रिलीज़ डेट की बात करें तो Faily Brakes Roadtrip गेम 30 सितम्बर 2025 को रिलीज़ हो सकता है।
जानिए क्या है खास Faily Brakes Roadtrip गेम में
![]() |
Image via: pocketgamer |
Faily Brakes Roadtrip एक रेसिंग केटेगरी का गेम है जिसमे आप Phil Faily नामक एक बंदे की भूमिका निभाएंगे जोकि एक रोडट्रिप पर जाता है। अपनी इस रोडट्रिप के दौरान Phil Faily तकरीबन 11 अलग अलग दुनियाओं से होते हुए अपना रास्ता बनाएगा। हर एक दुनिया के अपने अलग प्रोब्लेम और अलग बाधाएँ होंगी जिनसे निपटते हुए आपको अपना रास्ता तैयार करना होगा। हर एक दुनिया में आपको नए वाहन और नए करैक्टर देखने को मिल जाएंगे।
इस रोडट्रिप की सबसे मजेदार बात यह है की आपके वाहन में ब्रेक नहीं होगी यानि की आपको बिना ब्रेक के ही अपना वाहन चलाना होगा और रास्ते में आने वाली रुकावटों और ट्रैफिक से बचना होगा। इस गेम में आपका मुख्य लक्ष्य अपने वाहन से आगे बढ़ते रहना है और रुकावटों से बचते हुए हाई स्कोर बनाना है।
![]() |
Image via: pocketgamer |
इस गेम में आपको अपना एक गेराज भी मिलेगा जिसमे आपको अपनी अनलॉक की हुई कई सारी क्लासिक कार, ऑफ-रोड वाहन, और मोटरबाइक देखने को मिल जाएंगी। इस गेम में डेवलपर ने टीवी, फिल्मों, और अन्य गेम के कुछ जानेमाने चेहरे भी ऐड किये है जिन्हे शायद आप देखते ही पहचान जाए।
![]() |
Image via: pocketgamer |
कुलमिलाकर Faily Brakes Roadtrip एक बहुत ही ज़बरदस्त रेसिंग गेम है जोकि आपको बहुत सारा मजा देनेवाला है। क्या आप इस गेम को लेकर उत्साहित है? इस गेम को लेकर आप अपने विचार निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते है।
अगर आप गेमिंग से जुडी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते है तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते है।