Tiles Survive! एक नया सर्वाइवल गेम है जिसमे आपके द्वारा लिए गए हर फैसले से आपकी किस्मत तै होगी, यह गेम अब एंड्राइड और आईओएस पर उपलब्ध है
![]() |
Image via: FunPlus International AG |
Tiles Survive! एक बिल्कुल नया स्ट्रेटजी गेम है जिसे FunPlus International AG नामक कंपनी ने डेवलप और पब्लिश किया है। FunPlus International AG एक जानी मानी कंपनी है जिसने इससे पहले भी Guns and Glory: Lost Island, State of Survival: Zombie War, Frost and Flame: King of Avalon, और DC: Dark Legion जैसी कई पॉपुलर मोबाइल गेम बनाई है।
Tiles Survive! गेम 16 जुलाई 2025 को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए रिलीज हुई थी। अगर आप इस गेम को खेलना चाहते है तो आप इस गेम को Google PlayStore उर Apple AppStore से डाउनलोड कर सकते है।
जानिए क्या है खास Tiles Survive! गेम में
![]() |
Image via: FunPlus International AG |
Tiles Survive! एक स्ट्रेटजी गेम है जिसमे आपका मुख्य लक्ष्य जोंबी से जीवित बचे हुए लोगों की मदद करना है। आपको उन्हें जिंदा बचाए रखना और उनके लिए शेल्टर बनाना है जहां वो खतरों से बचे रहे और फलते फूलते रहे।
अपनी बनाई हुई कम्युनिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको खतरों से भरे हुए अलग अलग एरिया को एक्सप्लोर करना है और एक्सप्लोर करते हुए संसाधनों को जुटा कर अपने शेल्टर पर लाना है। एक्सप्लोरेशन के दौरान आपको कई सारी ऐसी चीजें भी मिलेगी जोकि डेकोरेशन में काम आती है तो आपको ऐसी चीजें भी अपने शेल्टर पर लानी है ताकि आप अपने शेल्टर को डेकोरेट भी कर सके।
![]() |
Image via: FunPlus International AG |
आप अपने शेल्टर में रहने वाले लोगों को अलग अलग काम सौंप सकते हैं जैसे की किसी को लकड़ियां काटने का काम सौंप सकते हैं, किसी को पत्थर लाने का काम सौंप सकते हैं, किसी को रसोई का काम सौंप सकते हैं, तो किसी को शिकारी बना सकते है।
![]() |
Image via: FunPlus International AG |
क्योंकि आप कम्युनिटी के लीडर है तो आपको कम्युनिटी के लोगों की सेहत का खयाल रखना है और आपको यह भी सुनिश्चित करना है कि उनका मोरल हाई रहे ताकि वे कम्युनिटी को ज्यादा से ज्यादा फायदा दे सकें।
![]() |
Image via: FunPlus International AG |
अपने शेल्टर को ऑफ भी ज्यादा अच्छे से चलाने के लिए आप अपने शेल्टर पर ही संसाधनों का प्रोडक्शन कर सकते है ताकि आपको बार बार संसाधन बाहर से ना जुटाने पड़े। अपने शेल्टर को और भी अच्छा तरह चलाने के लिए आप बिजली का प्रयोग कर सकते है।
![]() |
Image via: FunPlus International AG |
इस गेम में आपको कई सारे हीरो भी मिलेंगे जिनके पास खास स्किल होती है, अगर आप हीरो को अपनी कम्युनिटी में शामिल करते है तो वे आपकी कम्युनिटी को बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाएंगे।
![]() |
Image via: FunPlus International AG |
एक लीडर के तौर पर आपका चैलेंज सिर्फ अपनी कम्युनिटी को सुरक्षित रखना ही नहीं है बल्कि आपको कुदरती आपदाओं और खतरनाक जीवों से भी अपनी कम्युनिटी की रक्षा करनी होगी।
![]() |
Image via: FunPlus International AG |
कुलमिलाकर Tiles Survive! एक अच्छा गेम है और अगर आपको स्ट्रेटजी गेम खेलना पसंद है तो तो यह गेम आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगा।
![]() |
Image via: FunPlus International AG |
क्या आप Tiles Survive! गेम को खेलेंगे? Tiles Survive! गेम को लेकर आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।