Type Here to Get Search Results !

इस प्रकार आप Google Pay में ऑटो पे को बंध कर सकते है | Google Pay में ऑटो पे बंध कैसे करें?

इस प्रकार आप Google Pay में ऑटो पे को बंध कर सकते है | Google Pay में ऑटो पे बंध कैसे करें?

इस प्रकार आप Google Pay में ऑटो पे को बंध कर सकते है | Google Pay में ऑटो पे बंध कैसे करें?
Image via: Youtube

दोस्तों भारत में ऑनलाइन पेमेंट के लिए जो एप्लीकेशन सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है वो एप्लीकेशन है Google Pay। Google Pay भारत में इसी लिए ज्यादा फेमस है क्योंकि Google Pay की मदद से लोगों को सिर्फ उनके मोबाइल नंबर के जरिए पैसे ट्रांसफर किया जा सकते है। Google Pay सिर्फ पैसे ट्रांसफर करने का ही नहीं बल्कि रिचार्ज, और बिल पे करने का काम भी बहुत आसानी से और जल्दी कर देता है और इसी लिए आज भारत में Google Pay बहुत ज्यादा पॉपुलर हो रहा है।

इसमें कोई संदेह नहीं है की Google Pay एप्लीकेशन लोगों को बहुत अच्छी सर्विस दे रही है जिससे लोग काफी संतुष्ट भी है लेकिन कई बार इसी Google Pay के कारण बहुत से लोग परेशान भी हो जाते हैं, दरअसल कई बार जब Google Pay के द्वारा कुछ एप्लीकेशन और सर्विस जैसे की Netflix, Spotify, Google Premium आदि का पेमेंट किया जाता है तो अपने आप ऑटो पे भी शुरू हो जाता है जिसके बाद जब भी एप्लीकेशन या सर्विस का रिन्यूअल आता है तो ऑटो पे के कारण अपने आप पैसे कट जाते हैं, कई बार जब लोगों को पता नहीं होता की उनके Google Pay में ऑटो पे एक्टिवेट है और जब उनके पैसे कट जाते हैं तो वो परेशान हो जाते है, अगर आप भी उन्ही लोगों में से है और आपके Google Pay में भी ऑटो पे एक्टिवेट है लेकिन आपको नही पता की ऑटो पे को कैसे कैंसल करें तो यह आर्टिकल आपके लिए है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देंगे की आप Google Pay में ऑटो पे को कैसे बंध कर सकते हैं।

Google Pay में ऑटो पे बंध कैसे करें?


अगर आप Google Pay में ऑटो पे बंध करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए मार्गदर्शन को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Google Pay एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है।
  • उसके बाद आपको उपर स्क्रीन के कोने में अपनी प्रोफाइल दिख रही होगी जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपको नीचे की और स्क्रॉल करना है जिसके बाद आपको “AutoPay” का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने उन सब एप्लीकेशन और सर्विस का लिस्ट आ जाएगा जिसमे ऑटो पे एक्टिवेट है, आपको बस इतना करना है की जिस सर्विस या एप्लीकेशन में आप ऑटो पे को बंध करना चाहते है उस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब नीचे आपको “Cancel AutoPay” का बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है और फिर “Yes, Cancel AutoPay” बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप “Yes, Cancel AutoPay” पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक टैब ओपन होगा जिसमे आपको आपका पिन डाल देना है जिसके बाद आपका ऑटो पे बंध हो जाएगा।
ऑटो पे कैंसल हो जाने के बाद आपको आपके नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज भी आ जाएगा जोकि एक तरह का नोटिफिकेशन होगा।


इस तरह आप बहुत ही आसानी से Google Pay में ऑटो पे को बंध कर सकते है। क्या यह आर्टिकल आपको पसंद आया? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.