Type Here to Get Search Results !

जानिए Adipurush के जय श्री राम गीत को किन 16 लड़को और 4 लड़कियों ने गाया है

जानिए Adipurush के जय श्री राम गीत को किन 16 लड़को और 4 लड़कियों ने गाया है

Adipurush
Image via: jagran

Adipurush भारत में बनी अबतक की सबसे महंगी फिल्म है क्योंकि इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 700 करोड़ भारतीय रूपे खर्च किए गए है। आजसे 7 महीने पहले भारत की इस सबसे महंगी फिल्म Adipurush के टीजर को रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद लोग बहुत ज्यादा नाराज हो गए थे क्योंकि 700 करोड़ में बनी इस फिल्म के टीजर के वीएफएक्स बहुत ही ज्यादा खराब थे। 

हालांकि लोग टीजर में उयपगो किए गए वीएफएक्स से बहुत ज्यादा नाराज थे लेकिन फिर भी टीजर के बैकग्राउंड में बजने वाला गाना "जय श्री राम" लोगों के दिलों में बस गया था और इसी कारण से जब यह गाना रिलीज हुआ तो लेगों ने इस गाने को खूब प्यार दिया। 


लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आने वाला जय श्री राम गाना बहुत ही खास है क्योंकि इस गाने को मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट लेखक मनोज शुक्ला मुंतशिर ने लिखा है। इस गीत का म्यूजिक अजय अतुल की जोड़ी ने दिया है जोकि मराठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर है। 

जय श्री राम गीत की एक और खास बात यह है की इस गीत को 16 लड़को और 4 लड़कियों से हाई पिच में गवाया गया है। 20 सिंगरो द्वारा गाए गए जय श्री राम गीत को सुनकर भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा के अतिरिक्त भाव उत्पान हो जाते है। 

जय श्री राम गीत के बारे में इतनी सारी जानकारी जान लेने के बाद अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा की जय श्री राम गीत को गाने वाले 20 सिंगर कौन है? इस सवाल का जवाब नीचे दिए गए लिस्ट में छुपा हुआ है जिसमे हमने उन सभी गायकों के नाम दिए है जिन्हे ने जय श्री राम गीत गाया है।

महिला गायक


  • Gwen Dias (ग्वेन डिआस) - ग्वेन डिआस अजीत सिंह के साथ उनके शो में गाती रही है और अब अपना खुदका एक गीत भी रिलीज कर चुकी है जिस गीत का नाम है "तेरे बिना"।
  • Shazneen Arethna (शाजनीन अरेथना) - शाजनीन अरेथना लंबे समय में म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव है। शाजनीन अरेथना को Delhi Belly फिल्म के आई हेट यू सॉन्ग के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।
  • Crystal Sequeira (क्रिस्टल सीक्वेरा) - क्रिस्टल सीक्वेरा ने D Day फिल्म का धुआं गीत, Chal Pichchur Banate Hain फिल्म का मैं गालूं जरा गीत, Dil Dhadakne Do फिल्म का गर्ल्स लाइक टू स्विंग गीत, और Dear zindagi फिल्म का जस्ट गो टू हेल गीत गाया है। 
  • Marianne D'Cruz Aiman (मैरिएन डी'क्रूज़ ऐमन) - मैरिएन डी'क्रूज़ ऐमन एक वोकल टीचर है।

पुरुष गायक


क्योंकि जय श्री राम गीत को गाने वाले पुरुष गायक उतने ज्यादा फेमस नही है जिस कारण से उनके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

  • Umesh Joshi (उमेश जोशी)
  • Swapnil godbole (स्वप्निल गोडबोले)
  • Janardan Dhatrak (जनार्दन धात्रक)
  • Vivek Naik (विवेक नायक)
  • Santosh Bote (संतोष बोटे)
  • Devendra Chitnis (देवेंद्र चितनिस)
  • Yash Kulkarni (यश कुलकर्णी)
  • Mangesh Shirke (मंगेश शिर्के)
  • Anil Bhilare (अनिल भिलारे)
  • Gaurav Dandekar (गौरव डांडेकर)
  • Siddhant Karawde (सिद्धांत करावडे)
  • Rishikesh Patil (ऋषिकेश पाटिल)
  • Ameya Paranjape (अमेया परांजपे)
  • Vidit Patankar (विदित पाटनकर)
  • Yashad Ghanekar (यशद घनेकर)
  • Prasad Manjreka (प्रसाद मांजरेकर)

यह थे Adipurush के जय श्री राम गीत को गाने वाले 20 गायक। 

क्या यह जानकारी आपको पसंद आईं? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप ऐसी ही रोमांचक जानकारी से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.