भाइने तीसरी बार झंडा गाड़ दिया, जानिए क्या है पूरी कहानी
![]() |
| Image via: mensutrapro |
वैसे टाइटल और इमेज देखकर समझ तो गए ही होंगे आप लोग की खबर किस बारे में है। दरअसल Aamir Khan ने तीसरी बार शादी कर ली है, यानी भाई ने हैट्रिक करली है। अब इंडिया में कई लोगों की एक शादी नही हो रही और यहां पर इस भाई ने हैट्रिक करली है, पर ये बात भी तो है की भाई एक एक्टर है और एक्टर होनेके कुछ तो फायदे होते ही है।
ये कांड 5 जुलाई को हुआ जब Aamir Khan ने अपने बांद्रा वाले घर में Gauri Spratt से शादी कर ली। अब ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी यानी की बस कुछ जान पहचान के लोगों और फैमिली मेंबर्स को ही बुलाया गया था यानी की कोई हल्ला गुल्ला नहीं किया गया।
![]() |
| Image via: indiatoday |
TOI की रिपोर्ट कन्फर्म करती है की अब Aamir Khan और Gauri Spratt आधिकारिक तौर पर पति पत्नी बन गए है। इंटरनेट पर मौजूद कई सारी रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है की Aamir Khan और Gauri Spratt 25 साल पहले मिले थे और उसके बाद सीधे 2024 में वापस मिले और अब पूरी तरह मिल गए है। 2024 में ही दोनों एक दूसरे के साथ डेट कर रहे थे और अब लाइसेंस भी ले ही लिया।
कईयों को Aamir Khan की पहली दो बीवियों के बारे में ज्यादा पता नहीं होगा, अगर आप भी उनमें से एक है तो कोई बात नही हम आपको बता देते है। Aamir Khan की सर्वप्रथम शादी Reena Dutta से साल 1986 में हुई थी और उन दोनो के 2 बच्चे भी हुए थे। 2002 में Reena Dutta से अलग होने के बाद भाई ने 2005 में Kiran Rao से शादी कर ली और फिर उन दोनों का एक बेटा हुआ, सब कुछ ठीक चल रहा था की 2021 में भाई ने फिर से डाइवोर्स ले लिया और दोनो अलग हो गए। और उसके बाद वाले कांड के बारे में तो मैंने आपको ऊपर ही बता दिया है।
खैर जो भी हो पर हमारी तरफ से Aamir Khan और Gauri Spratt को ढेर सारी बधाइयां। वैसे फिलहाल Aamir Khan का करियर ठीक से चल नहीं रहा, क्या पता इस शादी के बाद भाई का करियर फिर से पटरी पर आ जाए।
इस खबर को लेकर आपकी राय क्या है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


