इस एक फिल्म ने Salman Khan की रातों की नींद हराम कर दी है
![]() |
| Image via: indiatoday |
Kala Hiran यह एक ऐसी आगामी हिंदी फिल्म है जिसने बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan की रातों की नींद हराम कर रखी है क्योंकि Kala Hiran फिल्म Salman Khan के जीवन के उस इवेंट पर बनाई गई है जिसमे Salman Khan ने 1998 में राजस्थान में दो काले हिरण मारे थे जिन्हे Blackbuck भी कहा जाता है।
इस घटना के बाद Salman Khan पर केस भी चला था और उस केस के चलते Salman Khan को जेल भी जाना पड़ा था लेकिन फिर मामला ठंडा पड़ गया और वो मामला वही दब गया क्योंकि भाईजान के खिलाफ उस टाइम कोई गवाही देने के लिए तैयार नहीं था। अब जब उस घटना को इतने साल बीत गए है तो लोग उस घटना को लगभग भूल चुके है लेकिन Kala Hiran नामक आगामी हिंदी फिल्म उसी घटना लोगों के सामने फिर से लाएगी और इसी कारण से Salman Khan इस फिल्म से बहुत ही नाराज है और Salman Khan ने बाकायदा फिल्ममेकर्स के खिलाफ याचिका दायर की है। Salman Khan चाहते है की यह फिल्म रिलीज ना हो और इसी कारण से Salman Khan कोर्ट तक पहुंच गए है।
Kala Hiran फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने चिंता जताते हुए कहा है की उन्हें धमकियां दी जा रही है ताकि वे इस फिल्म को रिलीज ना करें, अब यह तो जाहिर है की वह धमकियां वहीं दिला रहा होगा जिसे इस फिल्म के रिलीज होने का डर है, और फिल्म की रिलीज से सबसे ज्यादा डर किसको लग रहा है यह हम सब अच्छी तरह जानते है।
फिल्म को लेकर उठ रहे विवाद के दौरान इस फिल्म के डायरेक्टर ने यह साफ साफ कहा है की यह फिल्म Salman Khan पर आधारित नहीं है। अगर हम डायरेक्टर की बातों पर गौर करें तो फिल्म में सीधे तौर पर Salman Khan का नाम नही लिया गया, बस कुछ कुछ रेफरेंस दिए गए है जोकि यह इशारा करते है की यह फिल्म Salman Khan के Blackbuck वाले इवेंट पर बनाई गई है।
अगर हम फिल्म की वर्तमान स्थिति की बात करें तो फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है, अभितक दिल्ली हाईकोर्ट किसी नतीजे तक नही पहुंची है लेकिन इस केस की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी तब शायद उम्मीद की जा सकती है की इस केस का नतीजा सामने आ जाए।
इस पूरे मामले पर आपके क्या विचार है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप ऐसी ही चटपटी खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

