Type Here to Get Search Results !

क्या Dhurandhar के सक्सेस के चलते बदलनी पड़ी Alia Bhatt की फिल्म Alpha की स्टोरी?

क्या Dhurandhar के सक्सेस के चलते बदलनी पड़ी Alia Bhatt की फिल्म Alpha की स्टोरी?

क्या Dhurandhar के सक्सेस के चलते बदलनी पड़ी Alia Bhatt की फिल्म Alpha की स्टोरी?
Image via: zoomtventertainment

Alia Bhatt और Sharvari Wagh की Alpha फिल्म YRF के स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म है जिसे पहले 2025 में रिलीज किया जाना था लेकिन फिर उसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया। 

जब से अपने भाई Aditya Dhar ने Dhurandhar फिल्म को रिलीज किया है तब से लोग YRF के स्पाई यूनिवर्स को इतना ज्यादा गंदा वाला ट्रॉल कर रहे है की क्या बताए। इंटरनेट पर हर जगह लोग YRF के स्पाई यूनिवर्स की बिना लॉजिक वाली फिल्मों को गंदी गंदी गालियां दे रहे है और बहुत ज्यादा मजाक उड़ा रहे है। खास करके YRF स्पाई यूनिवर्स की लगभग हर फिल्म में दिखाई जाने वाली भारत और पाकिस्तान के एजेंट की लव स्टोरी को लोग बहुत ज्यादा ट्रॉल कर रहे है, उसके अलावा इन फिल्मों में हम्मेशा हीरोइन आईएसआई की एजेंट होती है और उसे कोई और काम धंधा नहीं होता वो बस बिकिनी पहनकर नाचती रहती है अपने हीरो के साथ जोकि रॉ का एजेंट होता है। YRF स्पाई यूनिवर्स की लगभग सभी फिल्मों में हीरो रॉ का एजेंट होता है और पता नही सब हीरो को एक ही खुजली होती है की वो अपनी ही एजेंसी से विद्रोह कर देते है और देखने वाली बात यह है की हर बार रॉ का चीफ विलन को रोकने के लिए अपने हीरो को ही फोन करता है और फोन करके बताता है की यह काम सिर्फ तुम ही कर सकते हो जैसे एजेंसी के बाली एजेंट भजिया तलने आते हो। YRF की हर फिल्म में यह जूठ दिखाया जाता है की पाकिस्तान खुद आंतकवाद का शिकार है और फिर फिल्म के अंत में रॉ और आईएसआई के एजेंट मिलकर यातो इंडिया को बचाएंगे यातो पाकिस्तान को और फिर अपना रॉ का हीरो और आईएसआई की हीरोइन कोई खुफिया जगह पर चले जाते है और हैप्पी एंडिंग हो जाती है।

इसी सब चीजों से परेशान होकर लोगों ने YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों को रिजेक्ट करना शुरू कर दिया जिसका जीता जागता उदाहरण है War 2 जोकि फ्लॉप हुई थी और अपने भाईजान की Tiger 3 जोकि सिर्फ हिट का टैग लेने में कामयाब हुई यानी की Tiger 3 ने वैसा प्रदर्शन नही किया जैसी की उम्मीद की जा रही थी। YRF ने War 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन में ही Alpha फिल्म की एक तरह से घोषणा कर दी थी जिसका मतलब है की स्टूडियो ने पहले से Alpha की कहानी फाइनल कर दी होगी और ये भी अनुमान लगाया जा सकता है की वह स्टोरी भी इंडिया और पाकिस्तान पर ही आधारित होगी जोकि YRF स्पाई यूनिवर्स की लगभग सभी फिल्मों की होती है।

अब जब War 2 बुरी तरह पीटी तो YRF को एक बहुत बड़ा जटका लगा क्योंकि अब लॉग वही घिसी पीटी एक जैसी कहानियों से परेशान हो गए थे और फिर जब Aditya Dhar ने अपनी भौकाल फिल्म Dhurandhar रिलीज की तो लोगों को पता चला की असली स्पाई फिल्म होती क्या है। अबतक भारतीय लोग YRF की वही घिसी पीटी स्पाई यूनिवर्स की फिल्में देखते थे जिसमे लॉजिक घास चरने चला जाता था लेकिन फिर Aditya Dhar ने लोगों के सामने Dhurandhar के जरिए वर्ल्ड क्लास सिनेमा पेश किया और लोगों को दिखाया की आखिर हॉलीवुड के लेवल की स्पाई फिल्म कैसे बनाई जाती है। 

Dhurandhar के बाद तो यह बिल्कुल साफ हो गया कि अब लॉग YRF स्पाई यूनिवर्स की वही बिना सिर पैर की फिल्में देखना पसंद नही करते तो इसी लिए यह तो पक्का था की अगर YRF ने Alpha में अपनी वही टिपिकल भारत और पाकिस्तान की स्टोरी रखी तो Alpha फिल्म का फ्लॉप होना तै है, तो इसी कारण के चलते फिर YRF ने Alpha की कहानी को बदलने का फैसला किया होगा जिसके चलते ही शायद फिल्म को डिले किया गया है। 

अब Bollywood Hungama की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह खबर सामने आई है की Alpha फिल्म की कहानीं में टिपिकल भारत-पाकिस्तान प्लॉट नही होगा यानी की Alpha शायद YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमे भारत-पाकिस्तान का प्लॉट नही होगा। रिपोर्ट के मुताबिक Alpha फिल्म में Alia Bhatt एक खतरनाक असेसिन यानी की एक किलर होगी और फिल्म में उसकी कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म का यह प्लॉट YRF स्पाई यूनिवर्स की अन्य फिल्मों से काफी ज्यादा अलग है।

फिल्म में Alia Bhatt एक साधारण लड़की से खतरनाक किलिंग मशीन कैसे बनी उसके बारे में दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है की फिल्म में Sharvari Wagh का रोल भी बहुत इंपोर्टेंट होने वाला है, उसके साथ साथ फिल्म में आपको Bobby Deol और Anil Kapoor भी देखने को मिलेंगे। खबरें तो यह भी उड़ रही है की इस फिल्म में हमे शायद Hrithik Roshan और Shah Rukh Khan भी कैमियो करते हुए दिखे पर पर्सनली मुझे इसके चांस कम ही नजर आ रहे है क्योंकि फिलहाल भारतीय जनता में YRF की उन स्पाई फिल्मों के प्रति भारी रोष है जिनमे Hrithik Roshan and Shah Rukh Khan ने काम किया था और YRF नही चाहेगा की सिर्फ कैमियो के कारण लोग Alpha फिल्म को भी YRF की पिछली स्पाई फिल्मों से जोड कर देखे। लेकिन फिर YRF वालों का कोई भरोसा थोड़ी है, वो कैमियो डाल भी सकते है क्योंकि भलेही जनता को उनकी भारत-पाकिस्तान प्लॉट वाली फिल्में ना पसंद हो पर YRF को तो वही कहानी पुश करने में मजा आता है।

अगर हम बात करें Alpha फिल्म की रिलीज डेट के बारे में तो यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगर आपको नहीं पता तो बता दे की इस फिल्म की रिलीज डेट को तीन बार बदल गया और तब कहीं जाकर चौथी बार की रिलीज डेट फाइनल हुई है। फिल्म की रिलीज डेट को इतनी बार बदलना यह संदेश देता है कि YRF को खुद अपनी ही फिल्म पर कॉन्फिडेंस नहीं है। 

Alpha फिल्म के बारे में आप क्या सोचते हैं? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं। 

अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.