Type Here to Get Search Results !

चीन के पॉपुलर सर्वाइवल गेम Once Human Mobile की रिलीव डेट निकलकर आ चुकी है

चीन के पॉपुलर सर्वाइवल गेम Once Human Mobile की रिलीव डेट निकलकर आ चुकी है

Once Human Mobile
Image via: NetEase Games

Once Human एक सर्वाइवल गेम है जिसका पीसी वर्जन 9 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ था। फिलहाल गेम का पीसी वर्जन Steam और Epic Games Store पर उपलब्ध है। इस गेम का मोबाइल वर्जन भी आने वाला है यानी की आप इस गेम को अपने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में खेल पाएंगे। 

Once Human Mobile
Image via: NetEase Games

अगर बात करें रिलीज डेट की तो फिलहाल डेवलपर ने गेम की सटीक रिलीज डेट तो नही बताई लेकिन इतना जरूर बता दिया है की गेम का मोबाइल वर्जन अप्रैल 2025 में आएगा। 

जानिए Once Human इतना ज्यादा पॉपुलर क्यों हुआ


जब Once Human का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी इस गेम ने लोगों के बीच अपनी हाइप बना ली थी और जब आखिरकार गेम पीसी पर रिलीज हुआ तब तो गेम की पॉपुलैरिटी ने आसमान छू लिया था।

Once Human Mobile
Image via: NetEase Games

गेम की पॉपुलैरिटी का कारण है इस गेम का गेमप्ले और गेम में मौजूद खतरनाक और अजीब से दिखने वाले दानव। इसके अलावा गेम के बेहतरीन ग्राफिक्स और डिटेलिंग ने भी लोगों का दिल जीता है।

Once Human Mobile
Image via: NetEase Games

बेहतरीन ग्राफिक्स वाला Once Human एक ओपन वर्ल्ड सर्वाइवल गेम है। यह मल्टीप्लेयर गेम तबाही के बाद वाली दुनिया पर सेट है जहां सब कुछ तबाह हो चुका है और अब धरती पर ज्यादातर इंसान और जानवर मारे जा चुके हैं। बचे कूचे इंसान और जानवर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे है। 

Once Human Mobile
Image via: NetEase Games

अब आपके मन में यह सवाल आएगा की दुनिया तबाह क्यों हुई? इस सवाल का जवाब गेम की कहानी में छिपा है जिसके मुताबिक पृथ्वी पर एक भयानक आक्रमण हुआ था और यह आक्रमण अंतरिक्ष से हुआ था। इस आक्रमण के तहत सभी जीवित इंसान, जानवर और यहातक की पेड़ पौधे भी अंतरिक्ष से आए स्टारडस्ट नामक एक पदार्थ से संक्रमित हो गए और फिर चारो और तबाही और बर्बादी का मंजर फैल गया।

Once Human Mobile
Image via: NetEase Games

जहां अंतरिक्ष से आने वाले पदार्थ ने सभी चीजों पर बुरा असर डाला वहीं इस पदार्थ ने आपको एक मेटा-ह्यूमन में बदल दिया जिसके पास इस दुर्गम स्थान पर रहने की शक्ति है। आप चाहे तो अपनी शक्ति को और भी बढ़ा सकते है और बचे हुए लोगों की मदद कर सकते है। यह आप पर निर्भर करता है की आप अकेले ही इस विनाश का सामना करेंगे या फिर बचे हुए लोगों की मदद करेंगे और उनके साथ मिलकर एक नए भविष्य की नीव रखेंगे।

Once Human Mobile
Image via: NetEase Games

आप गेम में अपने लिए एक छत बना सकते है और खुदको जिंदा रखने के लिए गेम के विशाल मैप को एक्सप्लोर कर के जरूरी चीजें इकट्ठी कर सकते है जैसी की खाना, पानी, हथियार, टूल, दवाइयां वगैरा। घर से बाहर निकलते ही आप पर स्टारडस्ट से संक्रमित हुए खतरनाक जीवों का खतरा मंडराने लगता है जिस कारण से आपको हम्मेशा सावधान रहना पड़ेगा। 

Once Human Mobile
Image via: NetEase Games

यह गेम आपको खुदका गिल्ड बनाने और अन्य गिल्ड में जुड़ने की भी सुविधा देता है जिससे आप अन्य प्लेयर के साथ मिलकर गेम खेल सकते है और खुद को और ज्यादा सेफ बना सकते है। आप अपने गिल्ड मेंबर के साथ मिलकर अन्य गिल्ड से लड़ाई भी कर सकते है और लड़ाई में अपना अनुभव बढ़ा सकते है। 

Once Human Mobile
Image via: NetEase Games

कुलमिलाकर Once Human एक जबरदस्त सर्वाइवल गेम है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

क्या आप Once Human के मोबाइल वर्जन के लिए उत्साहित है? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।


अगर आप गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही रोचक खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.