I Am Cat एक ऐसी गेम है जिसमे आप एक बिल्ली बन कर बिल्ली की जिंदगी जी सकते है
![]() |
Image via: NEW FOLDER GAMES LTD |
अगर आपको सिमुलेशन कैटेगरी के गेम खेलना पसंद है तो NEW FOLDER GAMES LTD कंपनी के द्वारा डेवलप और पब्लिश की गई I Am Cat गेम बिल्कुल आपके लिए है। I Am Cat गेम में आप एक बिल्ली की भूमिका निभाएंगे और एक बिल्ली किस तरह जीती है यह अनुभव करेंगे।
![]() |
Image via: NEW FOLDER GAMES LTD |
एक अच्छी बात यह है की I Am Cat गेम बहुत सारे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है जैसे की एंड्रॉयड, आईओएस, पीसी, मेटा क्वेस्ट, और कंसोल।
I Am Cat गेम के बारे में जानकारी
I Am Cat एक एडवेंचर से भरपूर सिमुलेशन गेम है जिसमे आप एक क्यूट सी उधम मचाने वाली बिल्ली की भूमिका निभाएंगे। क्योंकि गेम में आप एक बिल्ली की भूमिका निभा रहे हो तो आपका मुख्य काम उधम मचाना है। आपको जितनी हो सके उतनी धमाचौकड़ी मचानी है और इंसानों को परेशान करके रख देना है।
![]() |
Image via: NEW FOLDER GAMES LTD |
दादी मां के घर में रहते हुए आपको कई सारे क्वेस्ट पूरे करने है और दादी मां के घर को एक्सप्लोर करना है। गेम में एक बिल्ली के रूप में आप खाना चुरा सकते हैं, फर्नीचर को अपने पैने नाखूनों से नोच सकते है, चीजें गिराकर तोड़ सकते हैं, खाना बना सकते हैं, चूहों और पक्षियों को पकड़ सकते है, बास्केटबॉल और फुटबॉल जैसी अन्य मिनी गेम खेल सकते हैं, पजल सुलझा सकते है, और ऐसी ही कई सारी रोचक चीज़ें कर सकते हैं।
![]() |
Image via: NEW FOLDER GAMES LTD |
इस गेम को खेलते वक्त आपको इसी लिए भी काफी ज्यादा मजा आएगा क्योंकि गेम में भौतिकी का ध्यान रखा गया है ताकि आपको ऐसा अनुभव हो जैसे आप सब कुछ रियल लाइफ में कर रहे हो।
![]() |
Image via: NEW FOLDER GAMES LTD |
कुल मिलाकर I Am Cat एक बहुत ही अच्छी और मजेदार गेम है जिसे आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए।
I Am Cat गेम के बारे में आपके विचार क्या है? आप अपने विचार निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते है।
अगर आपको गेमिंग से जुडी ऐसी ही मज़ेदार ख़बरों से अपडेटेड रहना है तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते है।