Batman के बाद अब James Bond बनेंगे Robert Pattinson, जानिए पूरी कहानी
![]() |
| Image via: Screenrant |
Robert Pattinson एक ऐसा बंदा है जो हर रोल में फिट बैठ जाता है। पता नही उस बंदे के पास किस तरह की जड़ी बूटी है जिसे पीकर वो किसी भी तरह के रोल को बखूबी निभा सकता है। एक तरफ यहां इंडिया में बॉलीवुड के नेपो किड्स से एक्टिंग नही हो रही जिस कारण से बेचारे शाहरुख भाई और सलमान भाई को रिटायरमेंट की उम्र में फिल्में करनी पड़ रही है और वही दूसरी तरफ अपना Robert Pattinson है जोकि किसी भी रोल में ऐसे घुस जाता है जैसे किसी के शरीर में भूत घुस गया हो।
![]() |
| Screenshot: MensXP |
इस बंदे की कास्टिंग जब Batman फिल्म में हुई थी तब काफी सारे लोग यह बोल रहे थे की यह एक गलत निर्णय साबित होगा क्योंकि Robert Pattinson कभी भी Batman नही बन पाएगा लेकिन फिर जो हुआ वो सब ने देखा, जब Batman फिल्म रिलीज हुई तो उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की और Batman के तौर पर Robert Pattinson की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हो गए।
Batman के कारनामे के बाद अब हमारे Robert Pattinson भैया एक बार फिर से तैयार है स्क्रीन फाड़ने के लिए और इस बार वह एक खुफिया एजेंट बनकर स्क्रीन फाड़ेंगे।
हाल ही में James Bond फ्रेंचाइजी के सभी ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर यह घोषणा की गई की अपने Robert Pattinson भाई अब James Bond है। इस घोषणा के बाद इंटरनेट पर आग लग गई और लोग अपने ओपिनियन ऐसे देने लगे जैसे किसी ने रायता फैला दिया हो। बहुत सारे लोग इस खबर से खुश है लेकिन कई सारे लोग इस खबर से खुश नहीं है और Robert Pattinson के James Bond बनने पर नाराजगी जाता रहे हैं, लेकिन एक बात तो है, की जब यह खबर सामने आई थी की Robert Pattinson अब Batman बनेंगे तो उनकी बहुत ज्यादा आलोचना हुई थी और उनका मजाक भी बनाया गया था लेकिन रिजल्ट सबके सामने है क्योंकि Robert Pattinson भाई ने सब को दिखा दिया था की वो Batman के लिए परफेक्ट कास्टिंग है। अब फिर से उनके पास मौका आया है की वो James Bond फिल्म में भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीत सकते हैं और हेटर्स को करारा तमाचा मार सकते हैं।
Robert Pattinson is James Bond https://t.co/3GulkhblDp
— James Bond (@007) November 16, 2026
James Bond फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट यानी एक्स अकाउंट पर हाल ही में एक पोस्ट की गई जिसका टाइटल था “Robert Pattinson is James Bond” और इस पोस्ट पर अब तक 1.3 मिलियन लाइक, 2.91 लाख रिट्वीट, और 23 हजार कमेंट आ चुके हैं जोकि दर्शाता है की ज्यादातर लोगों को यह खबर अच्छी लगी है। इस पोस्ट को अब तक 67 मिलियन लोगों ने देख लिया है जोकि एक बड़ी बात है क्योंकि यह दर्शाता है कि लोगों में James Bond का क्रेज कितना ज्यादा है।
खैर आपको यह खबर कैसी लगी? आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।
अगर आप फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही मजेदार खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


