Type Here to Get Search Results !

क्या आपका PAN card खो गया है? चिंता छोड़िए! इस प्रकार आप महज 10 मिनिट में नया PAN card डाउनलोड कर पाएंगे

क्या आपका PAN card खो गया है? चिंता छोड़िए! इस प्रकार आप महज 10 मिनिट में नया PAN card डाउनलोड कर पाएंगे

क्या आपका PAN card खो गया है? चिंता छोड़िए! इस प्रकार आप महज 10 मिनिट में नया PAN card डाउनलोड कर पाएंगे
Image via: zeebiz

भारतीय लोगों के लिए PAN card बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है क्योंकी इसी डॉक्यूमेंट की सहायता से भारतीय लोग अपना बैंक अकाउंट और डीमेट अकाउंट खोल सकते है। PAN card सिर्फ बैंक अकाउंट और डीमेट अकाउंट खोलने के लिए ही नही बल्कि प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने में भी काम आता हैं। 

इसमें कोई शक नही है कि PAN card बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन में बहुत उपयोगी साबित होता है लेकिन कई बार लोग अपने इस जरूरी डॉक्यूमेंट को खो देते है और फिर परेशान हो जाते है, अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो यह लेख आपके लिए है क्योंकी इस लेख में हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देंगे की PAN card खो जाने के बाद महज 10 मिनिट में आप अपना PAN card कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

पहले PAN card पाने का प्रोसेस बहुत ही लंबा और परेशानी से भरा होता था लेकिन अब यह प्रोसेस बहुत ही आसान हो गया है। अब आपको PAN card पाने के लिए Pan Centres की विजिट नही करनी पड़ेगी क्योंकी आप घर बैठे ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर e-PAN, PDF फॉर्मेट में बिलकुल मुफ्त डाउनलोड कर पाएंगे।

इंडियन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर e-PAN जनरेट करना बहुत ही आसान है क्योंकि इसमें केवल आपको आपके Aadhaar card की ही जरूरत पड़ेगी। Aadhaar card की मदद से e-PAN जनरेट करने के लिए आपके Aadhaar card और PAN card का लिंक होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि अगर आपका Aadhaar card और PAN card लिंक नही है तो आप e-PAN जनरेट नहीं कर पाएंगे। 

अगर आप e-PAN के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक करें।

e-PAN किस प्रकार प्राप्त करे?


अगर आप e-PAN प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको भारतीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के “e-filing portal” पर जाना होगा जिसके लिए आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।


वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको होम पेज पर “Quick Links” में “Instant e-PAN” के विकल्प पर क्लिक करना है।

उसके बाद आपको “Get New e-PAN” पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने एक एप्लीकेशन पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपने Aadhaar card के 12 डिजिटल नंबर डालने है और फिर चेकबॉक्स पर चेक करके "Continue” पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने OTP validation पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको "I have read the consent terms” पर क्लिक करना है और फिर "Continue” पर क्लिक कर देना है।

अब आपके उस मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जो मोबाइल नंबर आपके Aadhaar card से लिंक है, आपको उस OTP के 6-digit नंबर को आपके सामने खुले हुए वेब पेज में डालना है।

उसके बाद आपको Aadhaar डिटेल को UIDAI से वैलिडेट करना है जिसके लिए आपको चेकबॉक्स को चेक करना है और फिर "Continue” पर क्लिक करना है।

अब आपको “Validate Aadhaar Details” पेज पर "I Accept” पर क्लिक करना है और चेकबॉक्स को चेक करके "Continue” पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने एक सक्सेस मैसेज आ जाएगा जिसमें आपको “Acknowledgment” नंबर दिखाई देगा।

अब आपको “view e-PAN” और “download e-PAN” ऐसे दो विकल्प दिखाई देंगे जिनमे view e-PAN से आप अपने e-PAN को देख पाएंगे और download e-PAN विकल्प से आप अपने e-PAN को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर पाएंगे।

इस तरह आप महज चंद पलों में e-PAN डाउनलोड कर सकते है। क्या आपको यह जानकारी पसंद आई? आप अपने विचार नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके साझा कर सकते है।

अगर आपको ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों से अपडेटेड रहना है तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.