Type Here to Get Search Results !

क्यों कहा था मोबियस ने खुशी नहीं चुननी, बोझ चुनना है

क्यों कहा था मोबियस ने खुशी नहीं चुननी, बोझ चुनना है

क्यों कहा था मोबियस ने खुशी नहीं चुननी, बोझ चुनना है
Image via: mensutrapro

अगर आपने Loki 2 वेब सीरीज देखी है तो आपको वह एपिसोड तो जरूर याद ही होगा जब Mobius ने Loki को कहा था की खुशी नहीं चुननी, बोझ चुनना है, क्योंकि वह एपिसोड काफी ज्यादा इमोशन हैवी था और Mobius ने जो बात कही थी वह इतनी ज्यादा गहरी है की अगर धरती पर मौजूद हर इंसान इसे समझ जाए तो कोई कभी दुखी हो ही ना।

दरअसल Mobius यह समझाना चाहता था की लाइफ में सिर्फ ऐसे फैसले या ऐसे काम ही नहीं करते रहने चाहिए जिससे सिर्फ हमे खुशी मिले या जिससे केवल हमे संतुष्टि मिले, उसके बजाए हमे ऐसे मुश्किल फैसले भी लेने चाहिए जिसके कारण भले ही हमें जीवन भर का दुख झेलना पड़े लेकिन उससे कईयों की जिंदगी आबाद हो जाए। दरअसल Mobius संसार की खुशी के लिए खुदकी खुशियों का बलिदान देने को कह रहा था और अगर कोई ऐसा करता है तो वो एक सुपरहीरो से भी काफी ऊपर उठ जाता है क्योंकि बलिदान ही सर्वोच्च धर्म है। 

क्यों कहा था मोबियस ने खुशी नहीं चुननी, बोझ चुनना है
Image via: screenrant

जब Loki ने Mobius की बात सुनी तो उसके सारे संदेह मिट गए और उसको रास्ता साफ साफ दिखने लगा। अंत में Loki ने सर्वोच्च बलिदान दिया और Temporal Loom के तबाह होने के बाद मरती हुई सारी टाइमलाइन को थामा और उनमें अपनी उर्जा से जान फूंकी, उसने सारी टाइमलाइन को खुदसे जोडकर एक पेड़ का आकार दिया और खुद बीच में बैठ गया। यह पूरे MCU का सर्वोच्च बलिदान था क्योंकि Loki ने अपनों को और यूनिवर्स को बचाने के लिए जीवन भर का अकेलापन चुना और अपनी आजादी का बलिदान दिया। 

क्यों कहा था मोबियस ने खुशी नहीं चुननी, बोझ चुनना है
Image via: screenrant

जीवन भर का अकेलापन और जीवन भर एक ही जगह पर बैठे रहने का बोझ मौत से भी बत्तर है क्योंकि मौत इंसान को अपने दुखों से छुटकारा दे देती है पर इस बोझ को उठाते हुए जिंदा रहना शायद सबसे बड़ी सजा है, और यही कारण है की जब Loki 2 सीरीज का अंत होता है तो Loki हममें से कईयों का सबसे पसंदीदा Marvel सुपरहीरो बन जाता है।

क्यों कहा था मोबियस ने खुशी नहीं चुननी, बोझ चुनना है
Image via: screenrant

Mobius की कही हुई बात सिर्फ इस वेब सीरीज तक ही सीमित नहीं है, यह हमारे जीवन को भी दिशा दे सकती है। तो अगर आपके जीवन में भी कभी ऐसा मोड आए जहां आपको अपनी खुशी और कईयों की खुशी में से किसी एक को चुनने का मौका मिले तो हमेशा बोझ ही चुनना यानी की संसार की खुशी को ही चुनना क्योंकि भलेहि इससे तुम्हे तकलीफ मिले पर जो सुकून तुम्हे मिलेगा वो कीमती होगा।

अगर आपके सामने कभी ऐसी परिस्थिति आ जाए तो आप क्या करेंगे? आप अपनी राय नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके शेयर कर सकते हैं।

अगर आप ऐसी ही मजेदार जानकारी से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.