गेमिंग न्यूज: इस आर्टिकल में हम नई Chants of Sennaar गेम, Mobile Legends की नई हीरो, Clash of Clans का जून 2025 अपडेट, नई गेम Mutazione, और Eversoul गेम के शटडाउन को कवर करेंगे
![]() |
Image via: myshopville |
इस आर्टिकल में हमने 5 गेमिंग न्यूज कर की है जोकि इस प्रकार है।
Chants of Sennaar
![]() |
Image via: bitsnpixels |
Chants of Sennaar एक एडवेंचर गेम है जिसमे आपको कई सारी पजल और मिनी गेम भी देखने को मिल जाएंगी। इस गेम को 5 सितंबर 2023 को Nintendo Switch, Playstation 4, Windows, aur Xbox One के लिए रिलीज किया गया था, रिलीज के बाद गेम को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसी कारण से अब इस गेम को एंड्रॉयड और आईओएस पर भी लॉन्च किया जाएगा।
अगर रिलीज डेट की बात करें तो Chants of Sennaar गेम 26 अगस्त 2025 को एंड्रॉयड और आईओएस पर रिलीज होगी। अगर आप इस गेम के बारे में ज्यादा जानना चाहते है तो आप गेम का विकिपीडिया पेज पढ़ सकते है जिसमे गेम के बारे में सारी जानकारी दी गई है।
Mobile Legends
![]() |
Image via: bluestacks |
फिलहाल मोबाइल पर सबसे पॉपुलर मोबा गेम Mobile Legends में जल्दी ही एक नई हीरो आने वाली है जिसका नाम Obsidia है। जैसा की आप ऊपर दी गई इमेज में देख सकते है Obsidia बोहोत ही खतरनाक दिखती है जैसे की कोई एलियन हो। Obsidia हीरो Mobile Legends की 130 वी हीरो होगी। अगर हम कैटेगरी की बात करें तो Obsidia एक मार्क्समैन कैटेगरी की हीरो होगी।
अगर हम रिलीज डेट की बात करें तो फिलहाल Obsidia की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही है लेकिन अगर कोई जानकारी निकलकर आती है तो हम इसपर एक अपडेटेड आर्टिकल लेकर आएंगे।
अगर आप Obsidia के बारे में ज्यादा जानना चाहते है तो आप Gamingonphone का यह आर्टिकल पढ़ सकते है।
Clash of Clans
![]() |
Image via: supercell |
अगर आप Clash of Clans खेलते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर यह है की जल्दी ही Clash of Clans में जून 2025 का अपडेट आ जाएगा। इस अपडेट में बोहोत कुछ नया आने वाला है जोकि कुछ इस प्रकार है।
Crafted Defenses
![]() |
Image via: supercell |
Crafted Defenses एक नई बिल्डिंग होगी जोकि टाउन हॉल 17 पर अनलॉक होगी। Crafted Defenses से आप तीन तरह के अलग डिफेंस क्राफ्ट कर पाएंगे जोकि है Hook Tower, Flame Spinner, और Crusher Mortar। आप एक टाइम में सिर्फ एक डिफेंस को ही अपने बेस में यूज कर पाएंगे यानी की आप तीनों को एक साथ यूज नहीं कर पाएंगे, तीनों में से कोई भी एक। और यह तीनों डिफेंस Hook Tower, Flame स्पिनर, और Crusher Mortar भी हमेशा गेम में नही रहेंगे, दरअसल यह तीनों डिफेंस सिर्फ तीन महीने के लिए गेम में रहेंगे और तीन महीने बाद इन तीनों की जगह नए तीन डिफेंस गेम में आएंगे। यह तीन महीने के समय को Crafting Phase कहा जाएगा जोकि एक सीजन की तरह है। एक साल में टोटल 4 Crafting Phase आएंगे और आपको हर नए Crafting Phase में नए डिफेंस यूज करने का मौका मिलेगा।
Hook Tower, Flame Spinner, और Crusher Mortar की एबिलिटी कुछ इस प्रकार है।
Hook Tower: यह डिफेंस दुश्मन के ट्रूप को एक हुक की मदद से अपनी और खींचता है ताकि Hook Tower के बगल में सेट किए गए दूसरे डिफेंस उस ट्रूप पर एक साथ अटैक करे। खींचने के साथ यह डिफेंस उस ट्रूप को थोड़े सेकंड के लिए स्टन भी करता है। गौर करने वाली बात यह है की यह डिफेंस एनिमी ट्रूप को डैमेज नही देता सिर्फ उन्हें अपनी और खींच के उन्हें स्टन करता है।
Crusher Mortar: यह डिफेंस बड़े बड़े मोर्टार एनेमी ट्रूप पर फैकता है जोकि ट्रूप को कुचल देते है, मोर्टार यानी की पत्थर जैसे भारी बड़े बड़े चोकर टुकड़े जोकि जमीन पर तीन बार टप्पे खाएंगे।
Flame Spinner: यह डिफेंस घूमता है और आग के गोले फैकता है, घूमने के कारण आग के गोले चारो और जाते है और दुश्मन के ट्रूप को नुकसान पहुंचाते है। इस को आप घूमता हुआ फ्लेम थ्रोअर भी कह सकते है।
इन तीनों ही डिफेंड को आप अपग्रेड कर सकते है। हर डिफेंस लेवल 3 से स्टार्ट होगा जिसे आप अपग्रेड कर पाएंगे, हर डिफेंस में तीन मॉड्यूल होंगे जिन्हे भी अपग्रेड किया जा सकेगा।
अगर आप इन सभी डिफेंस के बारे में ज्यादा जानना चाहते हो तो उपर दिए गए Sumit 007 के इस यूट्यूब वीडियो को देख सकते है।
Ice Block Spell
![]() |
Image via: supercell |
यह एक बिल्कुल नया स्पेल है जोकि जून 2025 अपडेट के साथ आएगा। यह स्पेल टाउन हॉल 14 से अनलॉक होगा। यह स्पेल आपको अपने खुद के ट्रूप पर यूज करना है, जब आप इस स्पेल को अपने खुद के ट्रूप पर डालेंगे तो आपके ट्रूप को मिलने वाला डैमेज बोहोत ज्यादा कम हो जाएगा। हालांकि इस स्पेल की एक खराब बात यह है की इस स्पेल के कारण आपके ट्रूप हिल नही पाएंगे और फाइट भी नही कर पाएंगे लेकिन अच्छी बात यह है की वो ना के बराबर डैमेज लेंगे।
Cookbook
![]() |
Image via: supercell |
यह एक नया फीचर है, दरअसल यह एक नया टैब है जोकि My Army और Saved Recipes के बगल में होगा। इस टैब में आपको बनी बनाई आर्मी देखने को मिलेगी जिन्हे आ0 यूज कर सकते है, दरअसल यह टैब उन लोगों के लिए है जो फिलहाल नए है और उन्हें यह समझ नही आता को कौनसी आर्मी यूज करनी चाहिए और आर्मी का कॉम्बिनेशन कैसे करते है। Cookbook में पॉपुलर आर्मी को रखा जाएगा जोकि ज्यादा यूज की जाती है और अफेक्टिव होती है।
New Levels: Troops, Siege Machines, Pet
जून 2025 अपडेट में कुछ ट्रूप, सीज मशीन, और पेट के नए लेवल आएंगे। Balloon, Lava Hound, Druid, Bear (Druid), Battle Blimp (सीज मशीन), और Frosty (पेट) के नए लेवल आएंगे।
इन सब के अलावा फ्रेंडली चैलेंज में 2v2 और 3v3 भी एड किया जाएगा। उसके अलावा ग्रैंड वार्डन केफायरबॉल और टॉरनेडो ट्रैप के एनीमेशन को भी बदला जाएगा। फिलहाल सभी हीरो के रिजनरेशन टाइम दिख रहा है वो निकाल दिया जाएगा। इसके अलावा भी बोहोत सारे क्वालिटी ऑफ लाइफ बदलाव किए जाएंगे जोकि गेम को और भी अच्छा बना देगा।
आप ऊपर दिए गए अपडेट के ऑफिशियल वीडियो देख सकते है जिससे आपको अपडेट को लेकर पूरी जानकारी मिल जाएगी।
Mutazione
![]() |
Image via: Akupara Games |
Mutazione एक एडवेंचर गेम है जोकि अब एंड्रॉयड और आईओएस पर लॉन्च हो चुकी है। यह गेम सबसे पहले 2019 में Apple के Apple Arcade पर लॉन्च हुई थी और अब यह गेम एंड्रॉयड और आईओएस पर भी रिलीज हो चुकी है जोकि एक अच्छी बात है। गौर करने वाली बात यह है की यह एक फ्री टू प्ले गेम नही है यानी की इस गेम को खेलने के लिए आपको $8.99 खर्च करने पड़ेंगे।
Die Gute Fabrik स्टूडियो द्वारा डेवलप की गई इस गेम को आप Google PlayStore और Apple AppStore से $8.99 में खरीद के डाउनलोड कर सकते है।
इस गेम के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप Google PlayStore और Apple AppStore पर इस गेम का डिस्क्रिप्शन पढ़ सकते है।
Eversoul
![]() |
Image via: Kakao Games Corp |
Eversoul एक आइडल आरपीजी गेम है जिसे Kakao Games Corp ने पब्लिश किया है। यह गेम 2021 में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर गेम 2 साल डिले हो गई और फिर गेम को 2023 में रिलीज किया गया। ग्लोबल वर्जन के साथ साथ गेम का जैपनीज वर्जन भी बनाया गया था जिसे मई 2024 में जापान में रिलीज किया गया था। दुखद बात यह है की लॉन्च के एक साल बाद ही गेम के जैपनीज वर्जन को शटडाउन कर दिया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक गेम का जैपनीज वर्जन अगस्त 2025 में शटडाउन हो जाएगा।
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप Gamingonphone का यह आर्टिकल पढ़ सकते है।
यह थी तड़कती भड़कती पांच खबरें। अगर आल गेमिंग से जुड़ी ऐसी ही खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।